फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The dispute that started over the issue of cow entering the field led to firing, one dead in the firing

MP News: खेत में गाय घुसने की बात पर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड तक पहुंचा, फायरिंग में एक की मौत-दो घायल

Fri, 12 Jan 2024 04:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 04:08 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में एक ही परिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष की गोलीबारी में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दो लोग घायल हुए हैं। विवाद खेत में गाय घुसने की बात पर हुआ था। 

विज्ञापन
The dispute that started over the issue of cow entering the field led to firing, one dead in the firing
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गाय के खेत में घुसने की बात पर शुरू हुआ विवाद गोलीकांड में बदला गया। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के पाड़ली ठाकुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के विवाद का है। सुठालिया थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि शुक्रवार सुबह पाड़ली ठाकुर गांव के भंवर सिंह राजपूत और जगदीश राजपूत के बीच खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जो देखते ही देखते गोलीकांड में तब्दील हो गया, जिसमें 70 वर्षीय जगदीश राजपूत ने अपने दो पुत्र  देवेंद्र (38) और भूपेंद्र (40) के साथ मिलकर भंवर सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान देवेंद्र और भूपेंद्र ने अपनी बंदूकों से गोलियां चलाना शुरू कर दी, जिसमें दूसरे पक्ष के भंवर सिंह राजपूत (45), राजेन्द्र सिंह (40) और प्रभा कुंवर (40) घायल हो गईं। गोली लगने के बाद तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया था। भंवर सिंह पिता मदन सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर राउंड अप कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed