फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The dead body of a youth missing for 40 days was found, the smell from the well of the farm reached him

Chhindwara: 40 दिन से लापता युवक की लाश मिली, खेत के कुएं से आई बदबू ने पहुंचाया उस तक

Mon, 29 May 2023 02:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 29 May 2023 02:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर काम करने वाला युवक 40 दिन से लापता था। उसकी लाश अब खेत के कुएं से बरामद हुई है। बदबू की छानबीन करने गए किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
The dead body of a youth missing for 40 days was found, the smell from the well of the farm reached him
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में नागपुर रोड के एक रेस्टोरेंट में बतौर वेटर काम करने वाले युवक का शव मिला है। वह चालीस दिन पहले अवकाश लेकर घर गया था। तब से संदिग्ध रूप से लापता था। युवक की तलाश की जा रही थी। रविवार को खेत की जमीन बनाने पहुंचे ट्रेक्टर चालक ने कुंए में बदबू के बाद देखा तो उसे शव दिखाई दिया। उसकी शिनाख्त लापता युवक के रूप में हुई है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का, यह पुलिस की जांच का विषय है। 

विज्ञापन


मोहखेड़ टीआई गोपाल घासले ने बताया कि तुर्कीखापा के समीप गोहजर निवासी 24 वर्षीय गगन उर्फ योगेश पिता राधेश्याम कड़वे नामक युवक लिंगा में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है। वह अवकाश लेकर 19 अप्रैल को गांव गया था। शाम छह बजे परिजनों को फोन कर बोला कि तुर्कीखापा से निकल रहा हूं। इसके बाद वह संदिग्ध रूप से लापता हो गया। फिर उसका कुछ पता नहीं चला। 20 अप्रैल को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद रविवार को तुर्कीखापा के पास किसान जगदीश गिरारे के खेत में बने कुएं में गायब गगन का शव पानी में उतराता मिला। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है। प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमॉर्टम
गगन कड़वे चालीस दिन से लापता था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसके मोबाइल की लोकेशन गांव में ही मिली। उसके बाद से मोबाइल बंद मिला। पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पाई। रविवार को शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। पानी में होने से लाश सड़ चुकी है। मोहखेड़ के दो डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज के एक्सपर्ट की टीम ने शव का पीएम किया। स्पष्ट समझ नहीं आने से शव का विसरा प्रिजर्व किया गया है। जांच के लिए उसे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed