{"_id":"5b413a284f1c1b0b278b51e2","slug":"the-crime-has-increased-against-the-womens-bcouse-of-smartphone-and-the-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या देश में बढ़ते अपराध की वजह हैं स्मार्टफोन और इंटरनेट, भाजपा सांसद तो यही मानते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या देश में बढ़ते अपराध की वजह हैं स्मार्टफोन और इंटरनेट, भाजपा सांसद तो यही मानते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Updated Sun, 08 Jul 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्याप्रदेश के भाजपा सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान का मानना है कि युवाओं के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की वजह से महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई है। युवाओं की इंटरनेट और स्मार्टफोन तक पहुंच आसान हो गई है जिसके कारण वो फोन में अश्लील सामग्री देखते हैं। परिणामस्वरूप बच्चों का दिमाग नाकारात्मक चीजों से जुड़ जाता है।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा गया कि क्यों पुलिस का साइबर सेल अश्लील वीडियो और चित्रों के संचलन के खिलाफ काम नहीं कर रहा है तो चौहान ने कहा कि पुलिस हर किसी का मोबाइल चेक नहीं कर सकती। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष नंन कुमार सिंह पहले भी कठुआ कांड पर अपने बयान की वजह से चर्चा में रह चुके हैं।
विज्ञापन
कठुआ गैंग रेप पर उन्होंने कहा था कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है, इस बयान के बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी।
