{"_id":"642d993df68a40d4630e2a13","slug":"the-contractor-was-called-on-the-pretext-of-showing-the-land-of-the-resort-looted-the-gold-chain-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ठेकेदार को रिजॉर्ट की जमीन दिखाने के बहाने बुलाया, कनपटी पर कट्टा रखकर सोने की चेन लूट ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ठेकेदार को रिजॉर्ट की जमीन दिखाने के बहाने बुलाया, कनपटी पर कट्टा रखकर सोने की चेन लूट ली
Wed, 05 Apr 2023 09:22 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:22 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में बुधवार को लूट की वारदात सामने आई। एक ठेकेदार को बदमाशों ने रिजॉर्ट के लिए साइट दिखाने के बहाने बुलाया। फिर कनपटी पर कट्टा रखकर चार तोला सोने की चेन, मोबाइल फोन और नगदी लूट ली।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में लूट का शिकार हुआ कॉन्ट्रेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में बुधवार को लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एक ठेकेदार को निशाना बनाया है। उसकी कनपटी पर कट्टा रखकर चार तोला सोने की चेन, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर ले गए। वारदात सुबह 11:00 बजे की है। रंजीत उर्फ बिल्टू चटर्जी ठेकेदार है, जिसे बदमाशों ने रिंगरोड के पास रिसोर्ट बनाने के लिए साइट दिखाने बुलाया था। जैसे ही कार से वह यहां पहुंचा, बदमाश कार में आकर बैठ गए। उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ाया और गले से सोने की चैन निकाल ली। उनके पास रखे नकदी मोबाइल फोन और कार की चाबी छीनकर भाग गए। जैसे-तैसे ठेकेदार लिफ्ट लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
रैकी कर दी वारदात को अंजाम
बदमाशों ने पहले कॉन्ट्रेक्टर से रिसोर्ट बनवाने की बात की। सुबह से लगभग दो से तीन बार उन्हें फोन कर रिंग रोड बुलाया। कॉन्ट्रेक्टर की माने तो घटना को अंजाम देने वाले चार बदमाश थे जो एक-दूसरे के संपर्क में थे। लगातार फोन से बातचीत कर रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों एक साथ सिवनी रोड की तरफ बाइक से भाग गए। जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया गया, उससे कहा जा रहा है कि उन्होंने पहले घटना को लेकर रैकी की थी। घटना की सूचना लगते ही तत्काल कुंडीपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।