फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The bride arrived with the groom to appear for the BM exam in Satna's Pateri

Satna: फेरे होते ही दूल्हे के संग एग्जाम हॉल पहुंची दुल्हन, बीएड की परीक्षा के बाद पूरी हुई विदाई की रस्में

Tue, 06 Jun 2023 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 06 Jun 2023 10:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना में विदाई से पहले एक दुल्हन बीएड की परीक्षा देने पहुंच गई, जिसकी अब खूब तारीफ हो रही है। सात फेरों के बाद सबसे पहले उसने पेपर हल किया और फिर विदाई की रस्में पूरी हुईं।

विज्ञापन
The bride arrived with the groom to appear for the BM exam in Satna's Pateri
परीक्षा हॉल पहुंची दुल्हन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहर के पतेरी निवासी अनिल कुमार अवधिया की बेटी नमिता ने बिलौन्धा नागौद निवासी हीरेन्द्र अवधिया के साथ शादी के सात फेरे लेने के बाद ससुराल जाने से पहले परीक्षा हॉल का रास्ता चुना। सोमवार की रात शादी की रस्में पूरी करने के बाद विदाई से पहले दुल्हन के जोड़े में नमिता पहले परीक्षा देने सेंटर पहुंची। उसने वहां पेपर हल किया और फिर लौट कर मैरिज गार्डन आई जहां विदाई की रस्में पूरी की गईं।

विज्ञापन


इस दौरान नमिता का साथ उसके जीवन साथी हीरेन्द्र ने दिया। दुल्हन के जोड़े में नमिता आई तो दूल्हा हीरेन्द्र भी शेरवानी और पगड़ी में उसे लेकर परीक्षा दिलाने आया। नमिता परीक्षा हॉल में बैठी प्रश्नों के उत्तर लिखती रही, जबकि हीरेन्द्र बाहर बैठ कर उसका इंतजार करता रहा। दोपहर 12 बजे जब पेपर खत्म हुआ और दुल्हन सेंटर से बाहर आई तो धीरेंद्र उसे लेकर मैरिज गार्डन आया, जहां घराती-बाराती दोनों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


अंतिम पेपर की तारीख में हुआ बदलाव
दरअसल, पतेरी निवासी नमिता का विवाह बिलौन्धा नागौद निवासी हीरेन्द्र से तय हुआ। हीरेन्द्र भारतीय सेना में हैं और अखनूर में पोस्टेड हैं। नमिता बीएड की पढ़ाई कर रही थी लिहाजा शादी की तारीख तय करते वक्त यह ध्यान खास तौर पर दिया गया कि परीक्षा की डेट कहीं अड़चन न बनने पाए। नमिता का आखिरी पेपर 29 मई को था लिहाजा शादी की तारीख पांच जून को मुकर्रर की गई। शादी की सारी तैयारियां हो जाने के बाद ऐन वक्त पर 29 तारीख को होने वाला आखिरी पेपर टल गया और इत्तेफाक से इसकी तारीख 6 जून हो गई। नमिता ने यह जानकारी हीरेन्द्र को दी। हीरेन्द्र ने नमिता को भरोसा दिलाया कि शादी की रस्में भी पूरे विधान से होंगी और वह समय पर परीक्षा हॉल भी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हीरेंद्र ने निभाया वादा
हीरेंद्र ने बताया कि उसने अपने परिवार वालों से बात की और उन्हें राजी किया। उसने कहा कि बिना देर किए रस्में पूरी कर ली जाएं तो नमिता पेपर भी दे सकेगी। विदाई पेपर के बाद हो जाएगी। उस पर हीरेन्द्र और नमिता के घर वाले भी राजी हो गए। सुबह पौने 9 बजे हीरेन्द्र अपनी दुल्हन को लेकर परीक्षा सेंटर पहुंच गया। नमिता ने अपने जीवन साथी और ससुराल पक्ष के सहयोग पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और उसके महत्व को समझते हुए सारा इंतजाम किया। मुझे खुशी है कि मुझे इतना अच्छा ससुराल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed