फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   team of DRI and scientists busted an illegal laboratory and seize Fentanyl Drug

इंदौर से जब्त हुआ खतरनाक केमिकल, एकसाथ 50 लाख लोगों को दे सकता है मौत

Sun, 30 Sep 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sun, 30 Sep 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
team of DRI and scientists busted an illegal laboratory and seize Fentanyl Drug
सांकेतिक तस्वीर

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक हफ्ते चले ऑपरेशन में रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक अवैध लैबोरेटरी का भंडाफोड़ किया है। यह लैबोरेटरी मध्यप्रदेश के इंदौर में चल रही थी। यहां से 9 किलो सिंथेटिक ओपियोइड यानी फेंटानिल बरामद किया गया है। इस केमिकल के अंदर 4-5 मिलियन यानी कि 40-50 लाख लोगों को मारने की क्षमता है। इस लैबोरेटरी का संचालन स्थानीय व्यवसायी और अमेरिका से नफरत करने वाला पीएचडी स्कॉलर केमिस्ट कर रहे थे।

विज्ञापन


फेंटानिल पहली बार भारत में बरामद किया गया है। इसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। यदि इस केमिकल का इस्तेमाल रासायनिक युद्ध में किया जाए तो यह बहुत बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। मैक्सिकों के एक नागरिक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। फेंटानिल हेरोइन से 50 गुना ज्यादा शक्तिशाली होता है और यदि इसके कणों को कोई निगल ले तो यह उसके लिए घातक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


डीआरआई के डीजी, डीपी दास ने कहा, पहली बार भारत की किसी कानून प्रर्वतन एजेंसी ने फेंटानिल को बरामद किया है। पहली बार डीआरआई इस जानलेवा ड्रग को भारत में बनाने के प्रयास को असफल करने में कामयाब हुई है। इस बरामदगी ने वैज्ञानिकों को चिंतित कर दिया है क्योंकि इस तरह के ड्रग निर्माण के लिए विशेष तरह की विशेषज्ञता की जरूरत होती है। इसके अलावा यह केवल अनुभवी वैज्ञानिकों और हाईएंड रिसर्च लैबोरेटरीज को ही उपलब्ध होता है। इसका नियंत्रित उपयोग एनेस्थीसिया और दर्द से राहत दिलाने वाली दवाओं में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ड्रग आसानी से फैल जाता है। त्वचा के जरिए इसे आसानी से सोखा जा सकता है या गलती से सांस के जरिए शरीर में चला जाता है। फेंटानिल की केवल 2 मिलिग्राम की मात्रा किसी शख्स को मारने के लिए पर्याप्त है। पिछले हफ्ते अनुभवी वैज्ञानिको की एक टीम को बुलाकर फेंटानिल की जब्ती की पुष्टि करवाई गई। यह मॉर्फिन से 100 गुना शक्तिशाली है। इस ड्रग की कीमत 110 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आमतौर पर फेंटानिल को अमेरिका के ड्रग सिंडिकेट तस्कर करते हैं। जहां इसे बहुत ज्यादा रुपयों पर बेचा जाता है। वहां इसे दूसरी दवाओं और केमिकल के साथ मिलाकर बेचा जाता है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी प्राधिकारियों के अनुसार 2016 में 20,000 से ज्यादा लोगों की मौत फेंटानिल के ओवरडोज के कारण हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed