फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teacher sexual assault daughter in Morena Madhya Pradesh, mother supported accused, both arrested

मध्यप्रदेश: शिक्षक ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, मां भी देती थी आरोपी का साथ, दोनों गिरफ्तार

Thu, 14 May 2020 02:17 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Thu, 14 May 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher sexual assault daughter in Morena Madhya Pradesh, mother supported accused, both arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 55 वर्षीय एक शिक्षक द्वारा अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मुरैना जिले के पोरसा कस्बे में घटित इस घटना में इस शिक्षक की पत्नी भी कथित तौर आरोपी की मदद करती थी। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अवनीश बंसल ने गुरुवार को बताया कि इस घटना की प्राथमिक जांच में तथ्य सामने आने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक और उसकी पत्नी पर मामला दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को पीड़िता और उसके आरोपी पिता दोनों की मेडिकल जांच भी कराई गई।
विज्ञापन


बंसल ने बताया कि घर के बाहर किसी को पता न चले, इसलिए इस दंपती ने पीड़ित बेटी को घर में ही कैद कर दिया था। उन्होंने कहा कि परेशान किशोरी ने अपनी विवाहिता बड़ी बहन को इस बारे में सोमवार को बताया, जिसके बाद बड़ी बहन ने इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन पर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से आए सदस्यों ने किशोरी को मंगलवार को कैद से छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लेकर गंभीर पूछताछ कर गिरफ्तार किया। बंसल ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका शिक्षक पिता उससे दो बार 26 मार्च और 10 अप्रैल को दुष्कर्म कर चुका है और दुष्कर्म करने से पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए गए थे। 

शिकायत के अनुसार पीड़ित किशोरी की मां भी आरोपी की मदद करती थी और उसे घर में कैद कर रखते थे। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी उसे नंगा कर देते थे और मारपीट करते थे। उन्होंने कहा कि पीड़िता के शरीर पर काटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।


इस बारे में मुरैना कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा, 'शिक्षक द्वारा अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना शर्मनाक है।' उन्होंने कहा, 'प्रशासन आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। नियम के अनुसार शिक्षक को शीघ्र निलंबित किया जाएगा, क्योंकि उसने शिक्षक के पद की गरिमा के विरुद्ध कृत्य किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed