फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teacher killed himself to teach govt a lesson

सरकार को 'सबक' सिखाने को शिक्षक ने की खुदकुशी

Wed, 30 Sep 2015 06:30 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed himself to teach govt a lesson

शिक्षकों के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार के कड़े रवैये से आजिज आकर एक शिक्षक ने खुदकुशी कर ली। शिक्षक का मकसद सरकार को सबक सिखाना था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मृतक शिक्षक चंदूलाल ओसारी धार जिले के बंदवार क्षेत्र के तिखी गांव में तैनात था। सरकार के रवैये से क्षुब्ध होकर उसने स्कूल परिसर में ही जहर खा लिया।

विज्ञापन


बंदवार थानाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि जब हम स्कूल में पहुंचे वह उल्टियां कर रहा था। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम के जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुप्ता ने बताया कि उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


मृतक शिक्षक ने मौत से पहले सुसाइड नोट छोड़ा था, हालांकि उसमें लिखी लिखाई पूरी तरह साफ नहीं थी। थानाध्यक्ष के अनुसार एक बार हमें एक बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल जाए उसके बाद इस संबंध में जांच शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समान काम समान वेतन की है शिक्षकों की मांग

Teacher killed himself to teach govt a lesson

जानकारी के अनुसार चंदूलाल प्रदर्शनों में काफी सक्रियता से भाग लेता था। उसके नजदीकी लोगों ने बताया कि वह प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों को न्याय न देने से काफी नाराज नजर आ रहा था।

उसके खास दोस्त देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि चंदूलाल उसके प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा बुलाई गई हड़ताल के बाद से ही काफी व्यथित नजर आ रहा था। जिस दिन से हड़ताल बुलाई गई ‌थी वह लगातार कह रहा था कि वह कुछ ऐसा करेगा जिससे सरकार शिक्षकों की जायज मांग सुनने को मजबूर होगी।

बता दें कि प्रदेश भर के शिक्षक समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। शिक्षकों की मांग है कि वेतन का बचा हुआ एरियर एक बार में दे दिया जाए। इसके बदले में सरकार ने शिक्षकों की हड़ताल तुड़वाने के लिए उन निलंबन की कड़ी कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed