फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tap water has reached more than 59 lakh houses in Madhya Pradesh so far

MP News: नल-जल ने जीवन को बनाया सरल, प्रदेश में अब तक 59 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा नल से जल

Thu, 25 May 2023 10:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 May 2023 10:50 PM IST
सार

अब तक 59 लाख सात हज़ार 373 परिवार को नल से जल की सुविधा प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश की दो हज़ार 709 पंचायतों में शत प्रतिशत नल से जल पहुंच चुका है। हर घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

विज्ञापन
Tap water has reached more than 59 lakh houses in Madhya Pradesh so far
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : social media

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समूचे प्रदेश के हर घर में नल-जल पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। हर दिन अनेक गांवों में नल-जल सुविधा प्रारंभ हो रही है। अब तक 59 लाख सात हज़ार 373 परिवार को नल से जल की सुविधा प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश की दो हज़ार 709 पंचायतों में शत प्रतिशत नल से जल पहुंच चुका है। इनमें से एक हज़ार 127 पंचायतों को हर घर नल-जल प्रमाणित भी किया जा चुका है। वहीं ग्रामों की बात करें तो आठ हज़ार 612 ग्राम शत प्रतिशत नल-जल ग्राम हैं, जिनमें से तीन हज़ार 653 ग्रामों को प्रमाणित किया जा चुका हैं। वहीं 25 हज़ार 290 ग्रामों में कार्य तेज़ी से प्रगतिरत है।

विज्ञापन


प्रदेश के 73 हज़ार 276 विद्यालयों (78 प्रतिशत) में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। 12 जिलों के शत-प्रतिशत और सात जिलों के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में नल-जल सुविधा का विस्तार हो चुका है। साथ ही 42 हज़ार 614 आंगनबाड़ी केंद्रों (64 प्रतिशत) में नल-जल सुविधा पहुंच चुकी है। आठ जिलों के शत-प्रतिशत और नौ जिलों के 90 प्रतिशत से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल पहुंच चुका है।
विज्ञापन


31 हज़ार 173 ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति से सामुदायिक प्रबंधन
जल संसाधनों के उचित उपयोग, बेहतर प्रबंधन और स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन में जन-भागीदारी का समावेश जल जीवन मिशन का एक महत्वपूर्ण घटक है। योजना में यह परिकल्पना की गई है कि समुदाय ही गांव की जल संबंधित योजना के क्रियान्वयन, प्रबंधन, संचालन और रखरखाव में मुख्य भूमिका निभाएगा। साथ ही जल के उचित उपयोग के लिए जन-जागरूकता लाने में ग्रामीण जन की भागीदारी सुनिश्चित करने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 31 हज़ार 173 ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया जा चुका है। इन समितियों द्वारा जल-प्रदाय योजनाओं का संचालन, संधारण और जल कर वसूली कार्य का निर्वहन किया जा रहा है। समितियों में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जन-सहयोग से ही जल जीवन मिशन के लक्ष्य को योजनाबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सकता है। इसे ध्यान रखते हुए विभाग द्वारा समय-समय पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का उन्मुखीकरण किया जा रहा है। मिशन में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों संबंधी, समिति के सदस्यों को उनकी भूमिका एवं कार्य की जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण में जल-संरक्षण के तरीके, पेयजल योजनाओं के संचालन-संधारण, खाता संचालन एवं जन-जागरूकता से कार्य करने के संदर्भ में प्रशिक्षित किया जाता है।


ग्रामीण व्यक्त कर रहे शासन का आभार
जल जीवन मिशन घर में नल से जल के साथ खुशियां भी ला रहा है। नल-जल ने ग्रामीण जन के जीवन को सहजता प्रदान की है। शिवपुरी जिले के निजामपुर निवासी श्रीकांत राजपूत की जल जीवन मिशन से पेयजल की समस्या दूर हो गई है। राजपूत बताते हैं कि पहले पानी की बहुत किल्लत होती थी। पानी के लिए हमें एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। अब नल-जल योजना से यह समस्या दूर हुई है। हर घर नल से जल पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed