मध्य प्रदेश: IRCTC की स्वदेश दर्शन पर्यटन ट्रेन से करें वैष्णोदेवी, अमृतसर की यात्रा, ऐसे करें बुकिंग
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईटारसीटीसी) ने स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन पूरे देश में कर रहा है। इसके तहत मध्य प्रदेश से भी ट्रेन का दर्शन के लिए भेजी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन पूरे देश में कर रहा है। इसके तहत मध्य प्रदेश से भी ट्रेन दर्शन के लिए भेजी जाएगी।
आईआरसीटीसी 5 जून को रीवा, जबलपुर एवं रानी कमलापति स्टेशन से होते हुए स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन होगा। इसमें 07 रातें / 08 दिनों की इस यात्रा में हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर एवं वैष्णोदेवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 12,950/- प्रति व्यक्ति (बजट क्लास- शयनयान श्रेणी), रु. 14,650/- प्रति व्यक्ति (स्टैंडर्ड क्लास- शयनयान श्रेणी) एवं रु. 24,050/- प्रति व्यक्ति (कम्फर्ट क्लास- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।
इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित बजट क्लास के यात्रियों को हाल/ धर्मशाला, स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बजट होटल एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी इकॉनामी होटल में रात्रि विश्राम/स्नान की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय भ्रमण के लिए बजट एवं स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बसों एवं कम्फर्ट क्लास के यात्रियों को एसी बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल है।
इस यात्रा में श्रद्धालुओं की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा। कोविड नियमों का पालन होगा। कोच, शौचालय से लेकर यात्रियों के सामानों तक को सैनिटाइज किया जायेगा। सैनिटाइजर, मास्क और फेसशील्ड भी श्रद्धालुओं को मुफ्त दिए जायेंगे।
इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है, इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर कार्यालय में निम्नलिखित फोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं:-
जबलपुर- 0761-4010702, 9321901832, 8287931656, 8287931724, 9321901862
भोपाल- 9321901862, 8287931656, 8287931724, 8287931729
इंदौर- 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865
