फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   suresh pachouri will contest from bhojpur

सुरेश पचौरी भोजपुर से चुनाव मैदान में उतरे

Thu, 07 Nov 2013 12:10 AM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल Updated Thu, 07 Nov 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
suresh pachouri will contest from bhojpur

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भोजपुर से उतरकर चौंका दिया है। पहले उनके भतीजे गौरव पचौरी को यहां से टिकट दिया गया था।

विज्ञापन


सुरेश पचौरी का चुनाव मैदान में उतरना इस लिहाज से बड़ी घटना है कि दिग्विजय खेमा अजय सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायक दल के नेता को मुख्यमंत्री बनाने का कार्ड खेल सकता है।
विज्ञापन


दिग्विजय समर्थक माणक अग्रवाल ने टिकट नहीं मिलने के कारण कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अग्रवाल ने पचौरी पर अपना टिकट कटवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने पचौरी पर एक कंपनी से पैसे लेकर टिकट कटवाने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक को भी पवई से टिकट दे दिया गया है। पहले यहां से कांतिलाल भूरिया के समर्थक अनिल तिवारी को टिकट दिया गया था।

कांग्रेस ने सिरोंज से जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के सामने वहां के लोकप्रिय चेहरे गोवर्धन उपाध्याय को मैदान में उतार दिया है। गोवर्धन उपाध्याय पहले विधायक रह चुके हैं। वह लक्ष्मीकांत शर्मा को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

कांग्रेस ने 26 नामों की घोषणा करते हुए उज्जैन उत्तर से विवेक यादव, गुढ़ से सुंदरलाल तिवारी, तेंदूखेड़ा से सुरेंद्र कुमार ढिमोले, शुजालपुर से महेंद्र जोशी, सोनकच्छ से अर्जुन वर्मा, झाबुआ से झेविर मेढ़ा, तराना से राजेंद्र मालवीय, लखनादौन से बेनी कुंदन का नाम बदलकर योगेंद्र सिंह, दतिया से राजेंद्र भारती, अशोकनगर से जजपाल जज्जी, रहली से ब्रजबिहारी पटेरिया, जतारा दिनेश अहिरवार, दमोह से संतोष भारती को बदलकर चंद्रभानसिंह को किया गया है।


होशंगाबाद से रविकिशोर जायसवाल, मंधाता से नारायण पटेल, थांदला से गेंदलाल दामोरे, जावद से रघुराज सिंह चौराड़िया, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, चांदला से हरप्रसाद सिंह अनुरागी, रामापुर बघेलान से कमलेंद्र सिंह का नाम बदलकर सुधा पटेल किया गया है, मनावर से निरंजन डावर, धोहनी से आरडी सिंह का नाम बदलकर तिलकराज सिंह किया गया है, सिरमौर से विवेक तिवारी को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed