फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sundaraja Mango: People who are crazy about Sundarja mango of Rewa, demand from country to abroad, know its specialties

Sundaraja Mango: रीवा के सुंदरजा आम के दीवाने हुए लोग, देश से लेकर विदेश तक डिमांड, जानिए इसकी खासियतें

Fri, 20 May 2022 09:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 20 May 2022 09:52 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में होने वाला सुंदरजा आम अपनी महक से देशी विदेशी लोगों को दीवाना बना रहा है। बिना रेशों वाला यह आम कई विशेषताओं से भरा है।

विज्ञापन
Sundaraja Mango: People who are crazy about Sundarja mango of Rewa, demand from country to abroad, know its specialties
गोविंदगढ़ का प्रसिद्ध सुंदरजा आम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले का सुंदरजा आम अब देश के अलावा विदेशों में भी लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। गोविंदगढ़ के बगीचों से निकलकर ये आम विदेशी जमीं पर अपनी महक बिखेर रहा है। इस आम की मिठास का कोई तोड़ नहीं है यही वजह है कि लोग इसे खाने के लिए बेताब रहते हैं। इस आम की खासियत ये है कि यह बिना रेशों वाला होता है और इसे शुगर के मरीज भी खा सकते हैं।
विज्ञापन


रीवा में बहुतायत में होता है सुंदरजा आम
पहले सुंदरजा आम केवल गोविंदगढ़ किले के बगीचों में होता था, लेकिन अब गोविंदगढ़ इलाके के साथ ही रीवा के कुठुलिया फल अनुसंधान केंद्र में भी बहुतायत मात्रा में इसकी खेती की जाती है। हालांकि  गोविंदगढ़ के बागों में होने वाला सुंदरजा आम हल्का सफेद रंग लिए होता है, जबकि रीवा के कुठुलिया फल अनुसंधान केंद्र में हल्का हरा होता है।
विज्ञापन


राजा-रजवाड़ों की पसंद था सुंदरजा मेगों 
गोविंदगढ़ किले में होने वाला सुंदरजा आम रियासत काल में राजे-राजवाड़ों की पसंद हुआ करता था, लेकिन आज इसकी मिठास ने विदेशी सरजमीं पर बसे लोगों के अपना दीवाना बना दिया है। दिल्ली, मुंबई, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित कई राज्यों के लोग इसे एडवांस आर्डर देकर मंगवाते हैं। इतना ही नहीं विदेशों में भी सुंदरजा मेंगों को खूब पसंद किया जाता है, खासतौर से फ्रांस, इंग्लैंड अमेरिका, अरब देशों में इसकी काफी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरजा के नाम पर जारी हुआ था डाक टिकट
सुंदरजा आम की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 1968 में इस आम के नाम पर डाक टिकट जारी किया गया था। 

सुंदरजा आम की खासियतें 
इस आम की खुशबू इतनी जबरदस्त है कि आप आंख बंद करके भी इसकी खुशबू से इसे पहचान सकते हैं। फल अनुसंधान केंद्र रीवा के वैज्ञानिकों का मानना है कि सुंदरजा आम गोविंदगढ़ की मिट्टी का भी कमाल है। इस मिट्टी में उगने वाले पेड़ों से निकलने वाले फल का स्वाद लाजवाब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed