फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students block the highway demanding removal of encroachment in the school

Damoh: शासकीय स्कूल में अतिक्रमण बना परेशानी, हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने दमोह- पन्ना हाईवे पर लगाया जाम

Mon, 19 Dec 2022 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 05:29 PM IST
सार

दमोह जिले के हटा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। लगातार प्रयास के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। इसके खिलाफ सोमवार को स्कूल के छात्रों ने दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Students block the highway demanding removal of encroachment in the school
दमोह में छात्रों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में अतिक्रमण के विरोध स्कूली विद्यार्थियों ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। वे सड़क पर ही धरना देकर बैठे रहे। दो घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा। हाईवे पर दोनों तरह वाहनों की कतारें लग गईं। प्रशासन ने छात्रों को समझाइश दी, तब वे हटे। 
विज्ञापन


बता दें कि दमोह जिले के हटा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। लगातार प्रयास के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। इसके खिलाफ सोमवार को स्कूल के छात्रों ने दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक यह धरना-प्रदर्शन चलता रहा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हटा एसडीएम अभिषेक ठाकुर को सूचना दी गई।
विज्ञापन


एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाइश दी, लेकिन छात्रों की मांग थी कि स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। तब एसडीएम ने छात्रों को समझाया कि शासकीय कार्य की एक प्रक्रिया होती है उसी प्रक्रिया के तहत सभी कार्य होते हैं। यदि स्कूल की भूमि पर अतिक्रमण है तो उसे भी प्रक्रिया के तहत ही हटाया जाएगा। काफी देर छात्रों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद अधिकारियों की समझाइश पर छात्र स्कूल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed