Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur: Main Heroin Supplier Arrested in Amritsar, Police Trace Interstate Drug Trafficking Network

बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, अमृतसर से मुख्य सप्लायर अरेस्ट

Fri, 06 Nov 2026 08:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 08:31 AM IST
सार

बिलासपुर पुलिस ने हेरोइन के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने उसलापुर से 11.73 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को पकड़ा था।

विज्ञापन
Bilaspur: Main Heroin Supplier Arrested in Amritsar, Police Trace Interstate Drug Trafficking Network
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेरोइन की अवैध आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 40 वर्षीय रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू को पकड़ा। पुलिस टीम आरोपी को बिलासपुर लेकर आई, जहां अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


मुख्य सप्लायर तक पहुंची टीम
डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि 24 अक्तूबर को पुलिस ने उसलापुर बाजार के पास से 32 वर्षीय दीपक वालिया को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में उसलापुर में रह रहा दीपक मूल रूप से अमृतसर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 11.73 ग्राम हेरोइन और 10,500 रुपये नकद जब्त किए थे। इस मामले में सकरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पूछताछ और साइबर सेल के तकनीकी इनपुट से अमृतसर निवासी रविंद्रजीत सिंह के मुख्य सप्लायर होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पीडब्ल्यूडी में नई नियुक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, दोषी अधिकारियों से होगी वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटवर्क ध्वस्त करने का प्रयास
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम पंजाब भेजी गई, जिसने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है ताकि केवल नशा बेचने वालों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। एसीसीयू निरीक्षक गोपाल सतपथी ने बताया कि अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed