फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   student shot in trs college of riva by another student

रीवा के टीआरएस कालेज में गोली चलने से छात्र की मौत

Wed, 28 Mar 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
student shot in trs college of riva by another student

रीवा के टीआरएस कालेज में मंगलवार को एक छात्र की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र नितिन सिंह गहरवार कालेज में टेस्ट देने आया था। जिसके बाद दोपहर 12.30 बजे उसका कालेज के अन्य छात्र वैभव सिंह ठाकुर से झगड़ा हो गया। घटनास्थल पर मौजूद छात्रों का कहना है कि वैभव सिंह और उसके साथी एक अन्य छात्र के साथ मारपीट कर रहे थे।

विज्ञापन


उसी वक्त नितिन वहां पहुंच कर बीच-बचाव करने लगा। फिर वैभव सिंह ने जेब से पिस्टल निकाली और सीधे फायरिंग कर दी। गोली सीधे नितिन के सीने में जाकर लगी। नितिन बाणसागर कालोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन


पिस्टल लेकर कालेज पहुंचा था छात्र

गोली मारने वाला आरोपी छात्र बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। वह पिस्टल के साथ ही कालेज पहुंचा था। नितिन को गोली मारने के बाद वह पिस्टल लहराते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज में तनाव

घायल छात्र को उसके दोस्त मोटरसाइकिल पर संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके साथ कालेज के बाकी छात्र भी अस्पताल गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एएसपी शिवकुमार सिंह और सीएसपी भरत दुबे सहित पुलिस दल भी अस्पताल पहुंचा। कुछ देर बार नितिन ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और वह अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोपियों की गिफ्तारी की मांग करने लगे। गुस्साए छात्र स्ट्रेचर के आगे लेट गए और शव को मर्चुरी में ले जाने से रोकने लगे। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद मामला ठंडा हुआ और घटना के दो घंटे बाद शव का पोस्टमार्म कर परिवार को सौंप दिया गया।

नजदीक से लगी थी गोली

डॉक्टरों के मुताबिक छात्र को काफी करीब से गोली मारी गई थी। जिस कारण गोली सीने को चीरती हुई पीठ में धंस गई। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने गोली निकाल ली, जिसे जब्त कर लिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस ने कारतूस का खाली खोका ढूंढने की कोशिश की पर वह नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक 9 एमएम की पिस्टल से फायर किया गया था। 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कालेज में लगे हुए सीसीटीवी की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज में आरोपी छात्र वैभव सिंह वारदात के बाद हाथ में खुली पिस्टल लेकर भागते हुए दिख रहा है। उसके साथ उसके अन्य दो साथी भी फुटेज में दिख रहे हैं। वारदात वाली जगह पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था लेकिन पासवर्ड के कारण उसकी रिकॉर्डिंग अभी देखी नहीं गई है। पुलिस उस फुटेज को देखने के पूरे प्रयास कर रही है क्योंकि उसे देखने के बाद ही घटना की पूरी कहानी पता चल पाएगी। 

पकड़ा गया आरोपी का साथी

घटना के बाद आरोपी का साथी मयंक सिंह भी भाग रहा था लेकिन कालेज के छात्रों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी के साथी को गुस्साए छात्रों से बचाया और इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। लेकिन तनाव को देखते हुए उसे अस्पताल से भी हटा दिया गया है।


कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे

वारदात के बाद कलेक्टर प्रीती मैथिल और एसपी ललित शक्यवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र के परिजनों को संतावना दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed