फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Storyteller Natwarlal raped a girl called her home covered her mouth with a scarf and tortured her in sheopur

Crime News: कथावाचक नटवरलाल ने युवती से किया दुष्कर्म, घर पर बुलाया, दुपट्टे से मुंह बंद किया और दरिंदगी की

Sun, 18 Dec 2022 08:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 08:55 AM IST
सार

Crime News: कथावाचक नटवरलाल पर एक युवती ने रेप के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके साथ कई बार रेप कर चुका है और घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Storyteller Natwarlal raped a girl called her home covered her mouth with a scarf and tortured her in sheopur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कथावाचक नटवरलाल शास्त्री ने एक 19 साल की युवती को घर पर बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़ित युवती ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि कथा वाचक नटवरलाल शास्त्री ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मधुबन कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पास में ही रहने वाले कथावाचक नटवरलाल शास्त्री पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी नटवरलाल शास्त्री उसके घर आया था और कहा कि घर पर तुम्हारी भाभी बुला रही है, जब वह कथावाचक के घर पहुंची तो कोई नहीं था। उसके बाद आरोपी कथावाचक ने गेट बंद कर उसके दुपट्टे से मुंह बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा अगर किसी को बताया तो उसके भाई और परिजनों को वह जान से मार देगा।
विज्ञापन


पीड़िती ने बताया कि आरोपी नटवरलाल ने धमकी देकर दो बार और दुष्कर्म किया है। आरोपी से परेशान होकर पीड़ित युवती ने अब पुलिस से शिकायत की उसके बाद मामला उजागर हुआ। वहीं, मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसडीओपी राजू रजक का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी नटवरलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed