फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stool fell fell from the sky on old woman

महिला पर आसमान से गिरा मल का गोला, गंभीर घायल

Thu, 07 Jan 2016 05:02 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
Stool fell fell from the sky on old woman

मध्यप्रदेश के सागर जिले के आमखोह गांव में एक अजीबोगरीब किस्सा सामने आया है, जहां आसमान से गिरे फुटबाल जितने बड़े बर्फ के टुकड़े की चपेट में आकर एक वृद्धा घायल हो गई। गंभीर अवस्था में वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार घटना बीते 17 दिसंबर की है, जब वृद्धा अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी बर्फ का यह टुकड़ा उनके ऊपर आकर गिरा। अपने तरह की इस दुर्लभ घटना ने हर किसी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


वहीं इस घटना ने अतंरिक्ष वैज्ञानिकों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। जिनका मानना है कि यह आसमान में उड़ते एक जहाज के शौचालय से गिरा मल मूत्र का वह हिस्सा है जो कम तापमान की चपेट में आने के कारण जमकर बर्फ बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीकेज होने के कारण यह मलमूत्र का यह भाग शौचालय से नीचे गिर गया होगा। जानकारों के अनुसार भारत में यह अपनी तरह की पहली घटना है जहां इसकी चपेट में आकर कोई घायल हो गया।

कम तापमान के कारण बना बर्फ का टुकड़ा

Stool fell fell from the sky on old woman

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीड़ित राजरानी गौड़ (60) केवल इसलिए जिंदा बच गई कि बर्फ का यह टुकड़ा उनके ऊपर गिरने से पहले एक मकान की छत से टकरा गया था। अगर वह सीधा उनके ऊपर गिरता तो उनका जिंदा बचना मुश्किल था।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी दीपक जैन के अनुसार, मैं उस जगह से मात्र 25 फिट की दूरी पर था जहां महिला के ऊपर शैतान का वह टुकड़ा गिरा। बच्चे और गांव वाले उस घटना के साक्षी बने हैं। हम तुरंत भागकर राजरानी के घर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

दीपक के अनुसार बर्फ का वह टुकड़ा नीले रंग का था। एक अंतरिक्ष विज्ञानी ने बताया कि बर्फ का यह टुकड़ा जहाज के शौचालय से निकला मलमूत्र का वह हिस्सा हो सकता है जो लीकेज के कारण शौचालय से निकलकर नीचे गिर गया और 2 डिग्री तापमान के संपर्क में रहने के कारण जमकर बर्फ बन गया।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर विमान जिस ऊंचाई पर उड़ते हैं वहां तापमान काफी कम रहता है। लगभग 1000 फिट की ऊंचाई पर तापमान इस मौसम में 2 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसलिए मलमूत्र का वह हिस्सा जमकर बर्फ बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed