फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stomach was torn in an accident on Bundelkhand Expressway, doctors of Satna gave new life to the child

MP News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में फट गया था पेट, सतना के डॉक्टरों ने दिया बच्चे को नया जीवन

Sat, 10 Jun 2023 04:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 10 Jun 2023 04:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना में प्रियम्वदा बिड़ला हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक बच्चे को नया जीवन दिया है। छह घंटे जटिल सर्जरी चली और वह सफल रही। डॉक्टरों ने लगभग खत्म हो चुकी उम्मीद को टूटने नहीं दिया। 
 

विज्ञापन
Stomach was torn in an accident on Bundelkhand Expressway, doctors of Satna gave new life to the child
मरीज के साथ डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना के डॉक्टरों ने मरणासन्न बच्चे को नया जीवन दिया है। प्रियम्वदा बिड़ला हॉस्पिटल में बच्चे की जटिल लेकिन सफल सर्जरी की गई। लगभग खत्म हो चुकी जिंदगी की उम्मीद को टूटने नहीं दिया और बच्चे को एक नया जीवन प्रदान किया है। 

विज्ञापन


एमपी बिरला फाउंडेशन के प्रियम्वदा बिड़ला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय माहेश्वरी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसा हुआ था। इसमें अभय कुशवाहा (14 वर्ष) का पेट फट गया था। उसकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। इस हादसे में उसके पिता और बहन को भी गंभीर चोटें आई थीं। अभय कुशवाहा को बिड़ला हॉस्पिटल भेजकर बांदा के कलेक्टर ने इस विषय पर बात भी की थी। जब उसे यहां लाया गया तो उसकी आंतों को समेटकर लाया गया था।
विज्ञापन


डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि अभय की क्रिटिकल कंडीशन को देखते हुए गुरुवार रात तत्काल उसका ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग छह घंटे सर्जरी चली, जो रात दो बजे सफलता के साथ खत्म हुई। अभय के पेट के सभी अंगों और उसकी आंतों को व्यवस्थित और पुनर्स्थापित किया गया है। अब पेशेंट की हालत बेहतर है। वह बोल भी रहा है। इस जटिल ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. रेखा माहेश्वरी, डॉ. अंकिता सिंह और डॉ. नीना के अलावा मेडिकल स्टॉफ टीम के राजेश, आशा, शैलेष, राकेश, कामता, रमेश भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि सतना में बिरला हॉस्पिटल की नींव 32 साल पहले रखी गई थी। तब से आज तक चिकित्सा के क्षेत्र में आए बदलावों और अत्याधुनिक तकनीकी के साथ यह हॉस्पिटल काम कर रहा है। वक्त के साथ बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर अस्पताल ने सुविधाओं में भी विस्तार किया और कैंसर के ट्रीटमेंट जैसी बड़ी सुविधा सतना में उपलब्ध कराई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed