{"_id":"5df3df7e8ebc3e87f253914d","slug":"state-home-ministry-announced-reward-of-rs-1-lakh-on-jitu-soni-in-indore-honey-trap-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप: फरार आरोपी जीतू सोनी पर सरकार ने घोषित किया एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप: फरार आरोपी जीतू सोनी पर सरकार ने घोषित किया एक लाख का इनाम
Sat, 14 Dec 2019 12:29 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में इंदौर हनी ट्रैप मामले में फरार आरोपी जीतू सोनी पर राज्य के गृह मंत्रालय ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस से पहले स्थानीय कारोबारी और एक सांध्य दैनिक के मालिक जीतेन्द्र सोनी उर्फ जीतू सोनी के बार से कई लड़कियों और नाबालिग लड़कों को बचाया गया।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: State Home Ministry has announced a reward of Rs 1 lakh on Jitu Soni, an absconding accused in Indore Honey trap matter.
— ANI (@ANI) December 13, 2019विज्ञापन
साथ ही जीतू उसके बेटे समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इंदौर एसएसपी रुचि वर्धन मिश्रा ने बताया कि एसएसपी ने बताया कि जीतू सोनी द्वारा संचालित बार 'माई होम' से 67 महिलाओं-युवतियों और सात नाबालिग लड़कों को बचाया गया। उन्हें ग्राहक को लुभाने के लिए रखा गया था और ग्राहकों द्वारा मिलने वाली टिप ही उनकी कमाई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जीतू सोनी (जीतेंद्र सोनी), उसके बेटे अमित सोनी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इनके खिलाफ इंदौर हनीट्रैप मामले में आईटी कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। अमित सोनी बार का मैनेजर है।
एसएसपी ने कहा, चूंकि मुख्य आरोपी (जीतू सोनी) अभी भी फरार है, उसके आवास और कार्यालय पर छापेमारी की गई जहां से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, तीन सेफ और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अमित सोनी की भूमिका का पता लगाया जा रहा है, अगर वह इसमें शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
