फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   SP, trying to fight elections together with BSP and Gonpa on 150 seats in Madhya Pradesh

मप्र में 150 सीटों पर बसपा, गोंगपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कोशिश में जुटी सपा

Fri, 21 Sep 2018 05:34 PM IST
भाषा,इंदौर
भाषा,इंदौर Updated Fri, 21 Sep 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
SP, trying to fight elections together with BSP and Gonpa on 150 seats in Madhya Pradesh
सपा - फोटो : amar ujala

सपा मध्यप्रदेश में विपक्षी दलों का एक चुनावी मोर्चा बनाने की योजना के तहत बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ 150 विधानसभा सीटों पर तालमेल बिठाने की कोशिश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

 

सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मूलचंद यादव ‘बंते’ ने शुक्रवार को "भाषा" को बताया, "राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से तालमेल को लेकर हमारी चर्चा अंतिम दौर में है। अगर चर्चा सफल हो जाती है, तो तीनों दल 150 सीटों पर तालमेल कर सकते हैं।"

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीकमगढ़ जिले की प्रसिद्द पर्यटन नगरी ओरछा में 24 सितंबर को सपा की प्रदेश चुनाव अभियान समिति की अहम बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक में पार्टी के कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यादव ने कहा, "इस बैठक के एक-दो दिन के भीतर हम सूबे में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर देंगे।" हालांकि, उन्होंने बताया कि राज्य में चुनावी तालमेल को लेकर सपा की कांग्रेस के साथ फिलहाल कोई सहमति नहीं बन सकी है।

 

पिछले महीने ही कांग्रेस से नाता तोड़कर सपा में आये वरिष्ठ नेता ने कहा, "कांग्रेस अगर मध्यप्रदेश में अगली सरकार बनाना चाहती है, तो इस तालमेल के लिये उसे ही पहल करनी होगी।" यादव ने आरोप लगाया, "राज्य में भाजपा के कुशासन में विकास की झूठी घोषणाएं भर की गयी हैं।"

कांग्रेस राज्य का मुख्य विपक्षी दल है जबकि सपा, बसपा और गोंगपा का चुनावी रूप से निर्णायक प्रभाव चंद इलाकों तक ही सिमटा माना जाता है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को करारा झटका देते हुए बसपा गुरुवार को प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।



बसपा ने अपने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। बहरहाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों के "महागठबंधन" की संभावनाएं अब भी बरकरार हैं।

 

उन्होंने कहा, "चुनावी तालमेल को लेकर सपा, बसपा और गोंगपा से हमारी बातचीत अंतिम दौर में है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed