{"_id":"622e0273d2b36b51ba537cbe","slug":"son-in-law-s-unique-crime-in-jabalpur-kidnapping-brother-in-law-and-asked-for-ransom-from-mother-in-law-write-a-report-against-the-neighbor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर में दामाद का अनोखा अपराध: साले का अपहरण कर फिरौती में सास से मांगा- पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर में दामाद का अनोखा अपराध: साले का अपहरण कर फिरौती में सास से मांगा- पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाओ
Sun, 13 Mar 2022 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:10 PM IST
सार
जबलपुर में एक दामाद शनिवार की सुबह साले को घुमाने के लिए ले गया था। दोपहर लगभग 12 बजे तक नहीं लौटने पर सास ने फोन लगाया तो युवक उसे धमकी देने लगा कि दूसरे पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई तो वह उसके बेटे को जान से मार देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दामाद की अजीब फिरौती की मांग का मामला सामने आया है। सास से झगड़ा करने के बाद युवक ने अपने आठ साल के साले का अपहरण कर लिया। दामाद ने बच्चे को रिहा करने के एवज में सास से पड़ोसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग रखी। पुलिस ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद बालक को अपहरणकर्ता जीजा के चंगुल से सुरक्षित बचाया।
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेष गोल्हानी ने बताया कि फकीरचंद्र अखाड़े के समीप रहने वाले अभिषेक सोनी का विवाह लगभग ढाई साल पूर्व हुआ था। पड़ोस में उसकी सास रहती थी और ससुर की मौत हो गई थी। सास के साथ उसका आठ साल को बेटा भी रहता था। युवक का कुछ दिन पहले सास के कारण दूसरे पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसके बावजूद भी सास ने दूसरे पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी।
इसी बात पर गत दिवस सास व दामाद में कहासुनी हो गई। युवक शनिवार की सुबह साले को घुमाने के लिए ले गया था। दोपहर लगभग 12 बजे तक नहीं लौटने पर सास ने फोन लगाया तो युवक उसे धमकी देने लगा कि दूसरे पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई तो वह उसके बेटे को जान से मार देगा। बेटे को सुरक्षित देखना चाहती हो तो पड़ोसियों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाओ।
विज्ञापन
महिला ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की लोकेशन के लिए उसके फोन को ट्रेसिंग में लिया। युवक फोन बंद कर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। युवक इस दौरान पनागर क्षेत्र में घूमते हुआ अपने रिश्तेदारों के घर गया था। पुलिस ने रात आठ बजे घेराबंदी कर पनागर रोड में पकड़कर बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। पुलिस अपहरण का प्रकरण दर्ज कर युवक के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने युवक को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं।