फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   son attacked his mother with an ax when she refused to give money in nagaud

Satna: नशे की लत ने बेटे को बना दिया हैवान; पैसे देने से मना किया तो मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Tue, 15 Aug 2023 09:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 15 Aug 2023 09:20 PM IST
सार

सतना के नागौद थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने नशे की लत के चलते अपनी मां पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
son attacked his mother with an ax when she refused to give money in nagaud
मां पर कुल्हाड़ी से हमला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौद थाना इलाके में एक बेटा ही अपनी मां की जान का दुश्मन बन गया। बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को रीवा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


हासिल जानकारी के मुताबिक नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम सितपुरा की कोलान बस्ती में रहने वाली केशकली कोल पति कामता कोल (45) पर सोमवार देर रात उसके बेटे सुंदर कोल ने प्राणघातक हमला कर दिया। केशकली को गम्भीर हालत में देर रात सतना जिला अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे रीवा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल महिला के बड़े बेटे बिंदा कोल ने बताया कि वह सोमवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे जब मजदूरी कर के वापस घर लौटा तो मां खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी हालत देख कर तत्काल सरपंच भइया पड़ रहा को जानकारी दी। सरपंच और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुला कर केशकली को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदा ने बताया कि उसका छोटा भाई सुंदर कोल नशे का आदी है। वह तरह- तरह के नशे करता है और नशे के लिए मां-बाप से पैसे मांगता है। नशे की इसी लत के कारण वह अक्सर घर में झगड़ा करता है। उसकी पत्नी भी पिछले वर्ष उसकी हरकतों से परेशान होकर उसे छोड़ कर चली गई। सोमवार को भी सुंदर ने मां से नशे के लिए पैसे मांगे लेकिन जब मां ने इनकार किया तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की तहरीर जिला अस्पताल से नागौद थाना भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed