फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Six youths of Burhanpur arrested in Maharashtra for hunting deer arms-cartridges seized

MP News: बुरहानपुर के छह युवक हिरण का शिकार करते महाराष्ट्र में गिरफ्तार, हथियार-कारतूस जब्त

Thu, 03 Nov 2022 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 11:46 AM IST
सार

महाराष्ट्र की अकोला पुलिस ने बुरहानपुर के छह युवकों को हिरण का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Six youths of Burhanpur arrested in Maharashtra for hunting deer arms-cartridges seized
हिरण का शिकार करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के छह युवकों को महाराष्ट्र के अकोला में हिरण का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अकोला की हिवरखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के पास से टवेरा कार में मृत हिरण सहित 2 बंदूक, 16 जिंदा कारतूस, 6 खाली कारतूस और चाकू जब्त किया है। आरोपियों में बुरहानपुर के पार्षद अब्दुल्ला अंसारी का बेटा मुदस्सिर अब्दुल्ला अंसारी और भतीजा भी शामिल है। सभी आरोपी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


अकोला की हिवरखेड़ा पुलिस ने सभी आरोपियों को टवेरा गाड़ी में ले हिरण को मारकर ले जाते हुए घेराबंदी कर पकड़ा। महाराष्ट्र के हिवरखेड़ा पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी विजय चौहान ने मुखबिर से सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मृत हिरण, दो बंदूक, 16 जिंदा कारतूस, 6 खाली कारतूस, एक चाकू, ट्वेरा वाहन, मोबाइल सहित कुल 5.80 लाख की जब्ती की गई। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी
असलम उल्लाह कलीम उल्लाह अंसारी उम्र 40 वर्ष, 
अलीम उल्लाह कलीमुल्लाह अंसारी उम्र 45 वर्ष, 
मुदस्सिर अंसारी अब्दुल्लाह अंसारी उम्र 24 वर्ष, 
इदरीस अंसारी कलीम अंसारी 32 वर्ष, 
जफर अंसारी मुख्तार अंसारी 45 वर्ष, 
एजाज अहमद कलीमुल्लाह 45 वर्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed