{"_id":"65fd37a558ca2de56a017837","slug":"six-year-old-child-missing-from-railway-goods-warehouse-in-ujjain-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: रेलवे के माल गोदाम से लापता हुआ छह साल का बच्चा, चार दिन से तलाश रहे परिजन, अब SP से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: रेलवे के माल गोदाम से लापता हुआ छह साल का बच्चा, चार दिन से तलाश रहे परिजन, अब SP से लगाई गुहार
Fri, 22 Mar 2024 01:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:17 PM IST
सार
एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने पीड़ित परिवार को बेटे की तलाश का आश्वासन दिया और जल्द ही उसका पता लगाया जाएगा। एएसपी ने जीआरपी और देवासगेट पुलिस से बालक की तलाश करने को कहा है।
विज्ञापन
रेवले स्टेशन से लापता हुआ बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन रेलवे स्टेशन से 4 दिन पहले लापता हुआ छह साल के बालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। परेशान परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और बालक को तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
गदापुलिया क्षेत्र में किराये से रहने वाला मंडला का रमेश साईयाम पत्नी के साथ रेलवे स्टेशन के पास रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता है। 17 मार्च को वह रेस्टोरेंट पहुंचा था, उसने अपने छह वर्षीय बेटे अभिषेक को मालगोदाम के समीप खेलने के लिए छोड़ दिया था। शाम को जब बेटा वापस नहीं लौटा तो माता-पिता ने तलाश शुरू की। जीआरपी पुलिस के साथ देवासगेट थाने पहुंचे और बेटे के लापता होने की जानकारी देते हुए शिकायती आवेदन दिया।
विज्ञापन
जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक पर फुटेज देखे जिसमें अभिषेक एक छोटी बालिका के साथ मालगोदाम से बाहर आता दिखाई दिया। लेकिन, उसकी तलाश के प्रयास शुरू नहीं किए। चार दिन बाद भी बेटे के नहीं मिलने पर रमेश और उसकी पत्नी एसपी कार्यालय पहुंचे और बेटे को तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बेटे की तलाश का आश्वासन दिया और जल्द ही उसका पता लगाने की बात कहीं। एएसपी ने जीआरपी और देवासगेट पुलिस से बालक की तलाश करने को कहा है।
