फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Six thieves locked in the police station ran away, Continue the search

चोरी के आरोप में हाजत में बंद छह बदमाश फरार, तलाश जारी

Thu, 02 Aug 2018 03:47 PM IST
एजेंसी, मध्य प्रदेश
एजेंसी, मध्य प्रदेश Updated Thu, 02 Aug 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Six thieves locked in the police station ran away, Continue the search

सीहोर (मध्यप्रदेश), दो अगस्त (भाषा) चोरी के आरोप में जिले के जावर पुलिस थाने की हाजत में बंद छह आरोपी कल रात फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आज बताया कि थाने की हाजत में बंद बदमाशों ने रात को हवालात का लोहे का दरवाजा तिरछा किया और वहां से फरार हो गये।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कालू सिंह :23:, जतर सिंह :25:, पंकज सिंह :23:, बबलू :27:, मोहब्बत सिंह :23: और कलम सिंह :25: को जावर की दो दुकानों में हुई चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया था। फरार हुए सभी बदमाश देवास जिले के सोनकच्छ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


चंदेल ने बताया कि फरार आरोपियों की तस्वीरें जारी कर दी गयी हैं। पुलिस उन्हें सरगर्मी से तलाश रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed