फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sister was tying Rakhi to brother, on the other hand husband was making her minor sister a victim of lust

Satna: बहन भाई को बांध रही थी राखी, उधर पति उसकी 13 साल की बहन को बना रहा था हवस का शिकार, दो गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 04:07 PM IST
सार

सतना जिले 13 वर्षीय नाबालिग से जीजा ने दुष्कर्म कर दिया। जीजा का दोस्त भी दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था तभी पीड़िता भाग निकली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Sister was tying Rakhi to brother, on the other hand husband was making her minor sister a victim of lust
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर एक नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हो गई। उसके रिश्ते के जीजा और उसके साथी ने ही बीच रास्ते में उसे दबोच लिया और गैंग रेप की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को रक्षाबंधन के रोज अपने भाई की कलाई में राखी सजाने की तैयारी में लगी 13 वर्षीय नाबालिग दरिंदगी का शिकार हो गई। उसके साथ रिश्ते के जीजा ने ही घिनौनी हरकत की। इस काम मे उसका साथ स्वामी कोल ने भी दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार को पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ राखी और मिठाई लेने बाजार गई थी। लौटते वक्त एक सुनसान जगह पर 32 वर्षीय आरोपी जीजा और स्वामी कोल पिता भूरा कोल (22) ने घेर लिया। आरोपियों ने दोनों लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और पकड़कर ले जाने लगे। इस दौरान मौका पाकर पीड़िता की सहेली वहां से भाग निकली, जबकि पीड़िता को पकड़कर उसका जीजा अपने साथी स्वामी के घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यही घिनौनी हरकत स्वामी भी करने वाला था कि इसी बीच उसकी बहन घर पहुंच गई। इसी बीच पीड़िता वहां से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पीड़िता की सहेली ने घर पहुंचकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े थे। पीड़िता उन्हें रास्ते मे ही मिल गई। घटना की शिकायत रामनगर थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 342, 363, 354, 366 ए, 376 (डी) (ए) व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed