फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   incessant torrential rain in district is now beginning to take a heavy toll on lives of general public.

सिंगरौली में बरस रही आफत: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे बंद; लगा लंबा जाम

Sun, 30 Aug 2026 04:47 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 04:47 PM IST
सार

सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर के आगे खाखन नदी का पुल तेज बारिश में जलमग्न हो गया। पानी के तेज बहाव के कारण यातायात पूरी तरह बंद कर पुलिस ने बैरिकेडिंग की। दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। प्रशासन जलस्तर घटने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
incessant torrential rain in district is now beginning to take a heavy toll on lives of general public.
प्रशासन के द्वारा बैरीयर लगा कर रोका गया रास्ता

विस्तार

सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर से आगे स्थित खाखन नदी का पुल तेज बारिश के चलते जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के कारण इस व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही जियावन थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। किसी भी अनहोनी या बड़े हादसे को रोकने के लिए पुलिस ने दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह संकट हाईवे निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही का नतीजा है। कंपनी ने लंबे समय से खाखन पुल के निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ रखा है। यदि नए और ऊंचे पुल का निर्माण समय पर पूरा कर लिया गया होता, तो हल्की या मध्यम बारिश में राष्ट्रीय राजमार्ग के इस तरह से ठप होने की नौबत न आती।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: दमोह में 40 फीट गहरी नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक, 24 घंटे बाद चालक-क्लीनर के शव बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
पुल के ऊपर जलस्तर बढ़ने से पिछले कई घंटों से मार्ग के दोनों तरफ सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। स्थिति यह है कि एक भी वाहन का निकल पाना संभव नहीं हो पा रहा है। बसों, ट्रकों और निजी गाड़ियों के जाम में फंसे रहने से यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति पर लगातार नजर रखी
प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही बारिश थमेगी और खाखन नदी का जलस्तर नीचे जाएगा, सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही यातायात को फिर से बहाल किया जाएगा। तब तक यात्रियों को धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed