फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: Two Arrested in Kiosk Theft Case; Apache Bike and Tata Indica Bought with Stolen Cash Seized

सिंगरौली: शौक पूरे करने चोरी की रकम से खरीदीं महंगी गाड़ियां, बरगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 17 Oct 2026 09:50 AM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2026 09:50 AM IST
सार

कियोस्क दुकान से नकदी चोरी करके चोर कर रहे थे ऐश, बरगवां पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Singrauli: Two Arrested in Kiosk Theft Case; Apache Bike and Tata Indica Bought with Stolen Cash Seized
बरगवां पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

दुकान से नकदी चोरी कर अपने शौक पूरे करने के लिए चोरों ने उस रकम से लग्जरी दो पहिया और चार पहिया खरीद लिए। जानकारी के अनुसार मझौली की कियोस्क दुकान में चोरी के मामले में बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपाचे मोटर साइकिल और सफेद रंग की टाटा इंडिका विस्टा कार जब्त की है। मामले का खुलासा होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान लखराम उर्फ पिंटू बियार (32) और नीरज कुमार साकेत (21) के रूप में हुई है। फरियादी रामजनम बैस ने 5 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि मझौली स्थित उनकी कियोस्क दुकान खोलने पर काउंटर में रखी नकदी गायब मिली। दुकान के भीतर जांच के दौरान सीढ़ी के पास रखे बैग संदेहास्पद स्थिति में मिलने पर चोरी की आशंका जताई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कटनी: दशहरा महोत्सव के होर्डिंग हटाने पर भारी बवाल, अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई पर भाजपा ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शियाज केएम के निर्देशन और बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना, पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों संदिग्धों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया और रकम को ठिकाने लगाते हुए लखराम ने करीब 50 हजार रुपये की नई मोटर साइकिल खरीदी, जबकि नीरज ने लगभग 95 हजार रुपये में पुरानी टाटा इंडिका विस्टा कार खरीदी थी। 

पुलिस ने किए जब्त
बरगवां पुलिस के अनुसार मझौली कियोस्क चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की रकम से खरीदे गए वाहन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed