फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli suddenly milk started coming out in neem tree people are believing miracle of sheetla mata

Singrauli News: नीम के पेड़ में निकलने लगा अचानक दूध, लोग मान रहे शीतला माता का चमत्कार

Sun, 16 Oct 2022 09:15 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 09:15 AM IST
सार

कभी-कभी पेड़ पौधों में अचानक अजीब दृश्य देखने को मिलता है। इस बदलाव को लोग प्राकृतिक करिश्मा मानकर आस्था के साथ जोड़ देते हैं। इस दृश्य को देखने वालों की भीड़ लगने लगती है। इसी तरह का एक नजारा शनिवार को सिंगरौली में देखने को मिला, जहां एक नीम के पेड़ से दूध जैसा पदार्थ निकलने लगा।

विज्ञापन
Singrauli suddenly milk started coming out in neem tree people are believing miracle of sheetla mata
पेड़ में निकलने लगा अचानक दूध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगरौली जिले के निगाही में नीम के पेड़ से शनिवार की सुबह अचानक दूधिया पदार्थ निकलने लगा। लोग इसे शीतला माता का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दिए। देखते ही देखते यहां सैकड़ों की तादात में भीड़ जमा हो गई। इसे हर व्यक्ति शीतला माता का चमत्कार समझ रहा है। इस दूधिया पदार्थ को कई लोग बर्तन में भरकर ले जा रहे हैं। इसे हर रोग की दवा भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इसे चमत्कार कहे या फिर अंधविश्वास, जैसे ही लोगों के बीच यह खबर पहुंच रही है। वैसे ही वह दूर-दराज से भी नीम के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। हालांकि, जिस तरह से सिंगरौली जिले निगाही इलाके में नीम के पेड़ से दूध निकल रहा है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। लोग इसे दैविक चमत्कार मानकर आस्था से जोड़ रहे हैं। पेड़ के ऊपर की टहनी से निकलकर तना के सहारे यह पदार्थ जमीन पर काफी मात्रा में जमा हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो इस पेड़ की पूजा कई साल से हो रही है। पेड़ से दूध निकलना सीता माता का प्रसाद और चमत्कार है। इससे सभी रोग दूर हों जाते हैं। दूर-दूर से लोग चलकर नारियल और पूजा-पाठ की सामग्री लेकर पूजा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की माने तो इस पेड़ के नीचे पहले भी इस तरह के कई चमत्कार हो चुके हैं। इससे लोग यही समझ रहे हैं कि यह शीतला माता का चमत्कार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed