फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: Police Probe Nidhi Tiwari’s Death, Search for Alleged Lover Sonu; Chats and Posts Examined

सिंगरौली: इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी सुसाइड केस में प्रेमी सोनू सिंह की तलाश, पुलिस खंगाल रही चैट व पोस्ट

Fri, 02 Oct 2026 03:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 03:03 PM IST
सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत की जांच में पुलिस अब निधि के प्रेमी और डिजिटल साक्ष्यों पर फोकस कर रही है। पुलिस उसके ठिकाने और निधि से संपर्क की जानकारी जुटा रही है। मोबाइल चैट्स और आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Singrauli: Police Probe Nidhi Tiwari’s Death, Search for Alleged Lover Sonu; Chats and Posts Examined
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए कई पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच में कथित प्रेमी सोनू सिंह का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसके स्थायी पते और वर्तमान ठिकाने की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनू सिंह के स्थायी पते को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि निधि तिवारी और सोनू सिंह के बीच कितने समय से संपर्क था और दोनों के बीच किस तरह का संबंध था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जबलपुर: उपयंत्री भर्ती में संविदा कर्मियों को 50 प्रतिशत आरक्षण, हाईकोर्ट में याचिका के बाद बदले नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पहले और बाद में सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सोनू सिंह की सही जानकारी और उससे पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। गौरतलब है कि निधि तिवारी ने घटना से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। पुलिस इस पोस्ट की भी बारीकी से जांच कर रही है। इसके अलावा मृतका के मोबाइल फोन से मिले चैट और संदेशों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के जरिए घटना से पहले की परिस्थितियों और संपर्कों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

बता दें निधि तिवारी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही यूट्यूब पर भी सक्रिय थीं और ब्लॉगिंग करती थीं। हालांकि वे अपने यूट्यूब चैनल पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती थीं, फिर भी उनके करीब 34 हजार सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं। निधि ने अपने चैनल पर आखिरी वीडियो 21 सितंबर को अपलोड किया था। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े अलग-अलग लोगों के बयान दर्ज कर रही है और उपलब्ध डिजिटल एवं अन्य साक्ष्यों का आपस में मिलान कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed