फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: CM Mohan Yadav Pays Tribute to Gandhi, Shastri, Says India Is Moving Towards Self-Reliance

मध्यप्रदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम मोहन ने किया नमन, बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ रहा देश

Fri, 02 Oct 2026 02:27 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 02 Oct 2026 02:27 PM IST
सार

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav Pays Tribute to Gandhi, Shastri, Says India Is Moving Towards Self-Reliance
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार को आज नए रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के जरिए देश में ही उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: आज रात भोपाल पहुंचेंगे अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का होगा उद्घाटन
विज्ञापन


कैप्टन स्मित मछार के साहस को किया याद
सीएम ने भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मछार के साहस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायल के एक यात्री विमान में यात्रियों की जान बचाने के दौरान मछार ने जिस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना साहस दिखाया, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मछार ने यात्रियों की सुरक्षा के साथ आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने में भी साहस दिखाया। मुख्यमंत्री ने उनके साहस, शौर्य और मानवता की भावना को नमन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल हत्याकांड: केयरटेकर ने क्यों की रिटायर्ड आईएएस की हत्या? लूट या सुपारी किलिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमित शाह के दौरे को लेकर सीएम ने बताई तैयारियां
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शाह के दौरे के दौरान गोपालक सम्मेलन के जरिए प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि आईआईएसईआर से जुड़े कार्यक्रम के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश में डेयरी क्षेत्र, शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- शाह के दौरे से भोपाल में बदली ट्रैफिक व्यवस्था: आज शाम से कई रास्तों पर डायवर्जन; कल भेल क्षेत्र में भी बदलाव

नक्सलवाद के बाद नशे के खिलाफ अभियान पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब काफी हद तक नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार का फोकस युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश में विकास और सामाजिक बदलाव से जुड़े कई क्षेत्रों में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed