{"_id":"6abf7cfbed04f7690201c7aa","slug":"sehore-massive-fire-breaks-out-at-snack-spice-factory-goods-worth-lakhs-destroyed-2-hour-delay-alleged-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान व मशीनें खाक, दमकल पहुंचने में देरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: इछावर में नमकीन-मसाला फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान व मशीनें खाक, दमकल पहुंचने में देरी का आरोप
Fri, 02 Oct 2026 03:14 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:14 PM IST
सार
इछावर में आज सुबह नमकीन और मसाला कारखाने में लगी भीषण आग से तैयार नमकीन, मिर्च-मसाले, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें जलकर खाक हो गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के करीब दो घंटे बाद दमकल पहुंची, जिसके चलते नुकसान बढ़ गया।
विज्ञापन
इछावर में नमकीन और मसाला फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के इछावर स्थित गोधन दलिया, मसाला उद्योग और विनायक नमकीन कारखाने में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कारखाने में रखा नमकीन, मिर्च-मसाले, पैकेजिंग सामग्री और मशीनें जलकर खाक हो गईं। कारखाने के मालिक हरि गुप्ता को इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कोर्ट मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने कारखाने से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। इसके बाद तुरंत ही मौके पर आसपास के अनेक लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कारखाने का ताला तोड़ा और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने इछावर दमकल विभाग को घटना की तत्काल सूचना दी। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के लगभग दो घंटे बाद तक भी दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों का मानना है कि यदि दमकल गाड़ी समय पर आ जाती तो शुरुआती स्तर पर ही आग को काबू में किया जा सकता था। इसके बाद लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत करके आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर: 66 करोड़ लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, जाली रसीदों के दम पर बैंकों को लगाया करोड़ों का चूना, 21 आरोपी तलब
विज्ञापन
अग्निकांड में कारखाने का तैयार नमकीन, मिर्च-मसाले, पैकेजिंग सामग्री के साथ-साथ कीमती मशीनें भी पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। कारोबारी को हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसके सही कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन आग लगने के मूल कारणों और दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी दोनों ही पहलुओं की गहराई से जानकारी जुटा रहा है।
