फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa Road Accident Horrific road accident on main road 2 people died in collision between two trucks

Rewa Road Accident: मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक घंटे तक लगा जाम

Thu, 06 Mar 2025 09:34 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 09:34 PM IST
सार

रीवा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों की आपस में टक्कर के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Rewa Road Accident Horrific road accident on main road 2 people died in collision between two trucks
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया गांव में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रीवा मुख्यमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और हाइवे क्र. 135 पर एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब एक ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था और तेज रफ्तार के चलते सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची मऊगंज थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मृतकों में एक ट्रक ड्राइवर की पहचान राजेश सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मऊगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक के मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed