फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   22-year-old man goes missing after entering the Son River to bathe; SDRF team launches rescue operation.

एमपी: सोन नदी में नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक लापता, रविवार को एसडीआरएफ ने तेज किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 11 Oct 2026 12:03 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

सीधी जिले के ग्राम खैरा के पास सोन नदी में नहाने उतरा 22 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह शनिवार शाम से लापता है। रविवार को पुलिस और एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवक का पता नहीं चला।

विज्ञापन
22-year-old man goes missing after entering the Son River to bathe; SDRF team launches rescue operation.
photo

विस्तार

सीधी जिले के खड्डी चौकी अंतर्गत ग्राम खैरा के पास सोन नदी में नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक डूबकर लापता हो गया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे पहुंचा था। सूचना मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। लगातार तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान ज्ञानेंद्र सिंह (22), निवासी ग्राम पड़रा, जिला सीधी के रूप में हुई है। बताया गया कि ज्ञानेंद्र अपने दोस्तों के साथ सोन नदी के किनारे गया था। वहां उसके कुछ दोस्त नदी किनारे बैठकर मछली पका रहे थे। इसी दौरान ज्ञानेंद्र नहाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब दोस्तों को उसकी चिंता हुई और तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने गांव के लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए प्रशासन मुस्तैद: मांस-मछली की बिक्री बंद, 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से तलाश जारी
खड्डी चौकी प्रभारी नीरज साकेत ने बताया कि युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। रविवार को एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

मछली पकाने में व्यस्त थे दोस्त
प्रत्यक्षदर्शी करण सिंह के मुताबिक, घटना के समय मौके पर तीन लोग मौजूद थे। दो लोग नदी किनारे मछली पकाने में व्यस्त थे, जबकि ज्ञानेंद्र नहाने के लिए नदी में उतर गया। मछली पकाने में व्यस्त होने के कारण दोस्तों को तत्काल पता नहीं चला कि ज्ञानेंद्र पानी से बाहर नहीं आया है। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर उन्होंने गांव के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से युवक के परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। रविवार को भी तलाश अभियान जारी रहने के बावजूद ज्ञानेंद्र का पता नहीं चल सका। परिजन उसकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed