{"_id":"627e45813ddaf02dd01c1aed","slug":"sidhi-on-suspicion-of-witchcraft-the-nephew-beheaded-the-maternal-uncle-walked-for-two-kilometers-with-the-head-and-ax","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीधी में खौफनाक मंजर: जादू-टोने की शंका में भांजे ने मामा का सिर काटा, कटा सिर और कुल्हाड़ी लेकर सड़कों पर घूमता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधी में खौफनाक मंजर: जादू-टोने की शंका में भांजे ने मामा का सिर काटा, कटा सिर और कुल्हाड़ी लेकर सड़कों पर घूमता रहा
Sat, 14 May 2022 12:41 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 14 May 2022 12:41 AM IST
सार
गांव में रहने वाले 26 वर्षीय युवक रावेन्द्र सिंह गौड़ ने अपने मामा मकसूदन सिंह गौड़ (60) के पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से मामा की गर्दन पर जब तक वार करता रहा, जब तक कि सिर धड़ से अलग नहीं हो गया।
विज्ञापन
मामला थाना जमोड़ी अंतर्गत के आने वाले ग्राम कारी माटी का है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक भांजे ने अपने मामा का सिर धड़ से अलग कर दिया। जादू-टोने की शंका में उसने वारदात की है। भांजा कटा सिर और कुल्हाड़ी लेकर गांव में घूमता रहा। जिसने भी ये मंजर देखा, दहशत में आ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला थाना जमोड़ी अंतर्गत के आने वाले ग्राम कारी माटी का है। गांव में रहने वाले 26 वर्षीय युवक रावेन्द्र सिंह गौड़ ने अपने मामा मकसूदन सिंह गौड़ (60) के पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से मामा की गर्दन पर जब तक वार करता रहा, जब तक कि सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। इसके बाद आरोपी भांजा कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी हाथों में लेकर करीब दो किमी तक चलता रहा। दहशत भरे इस मंजर की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी भांजा कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी हाथों में लेकर करीब दो किमी तक चलता रहा।
- फोटो : सोशल मीडिया
एडिशनल एसपी अंजू लता पटले ने बताया कि वीभत्स हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कुल्हाड़ी से अपने मामा का सिट काट दिया है। एक हाथ में कटा सिर और दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था। मामा का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जादू-टोने से 10 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। उसे शक था कि मामा जादू-टोना कर उसकी भी जान ले लेगा। अभी कई सारे तथ्य बाहर आएंगे फिलहाल उसे पकड़ का हिरासत में ले लिया है व वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।