फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi bus accident: Police arrested bus driver Blendu Vishwakarma in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: सीधी बस हादसे का ड्राइवर गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Thu, 18 Feb 2021 01:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sidhi bus accident: Police arrested bus driver Blendu Vishwakarma in Madhya Pradesh
सीधी बस हादसा - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना के एक दिन बाद वाहन चालक बलेन्दु विश्वकर्मा को बुधवार सुबह समीपवर्ती सतना जिले से पुलिस ने हिरासत में लिया। विश्वकर्मा को बाद में रामपुर नैकिन की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रामपुर नैकिन में थाना प्रभारी अशोक पांडे ने बताया, बालेन्द्र विश्वकर्मा को समीपवर्ती सतना जिले के हनुमान नगर, नई बस्ती से बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उसे बाद में वहां से लाकर सीधी जिले के रामपुर नैकिन में एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।इससे पहले चालक विश्वकर्मा ने दावा किया था कि हादसे से ठीक पहले उसने बस में एक आवाज सुनी थी और उसके बाद बस अचानक नहर में गिर गई।
विज्ञापन


विश्वकर्मा ने सीधी में मीडिया से कहा, यह बस सीधी से मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हुई थी और दुर्घटनास्थल पर करीब साढ़े सात बजे पहुंची। बस के सड़क से फिसलकर नहर में गिरने से ठीक पहले मैंने इस बस में एक आवाज भी सुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, लेकिन मुझे नहीं पता कि बस के किस हिस्से से यह आवाज आ रही थी, लेकिन इसके बाद यह नहर में गिर गई। विश्वकर्मा ने बताया कि यह बस 32 सीट की क्षमता की थी और खचाखच भरी हुई थी। हालांकि, उसने कहा कि इसमें कुल कितने यात्री थे, उसको इसकी जानकारी नहीं है।


उन्होंने कहा कि हादसे के बाद उसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया और बाद में कुछ दूरी तक पैदल चलने के बाद वह एक बस से सतना चला गया। मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए बस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अपना मार्ग बदलकर जाते समय नहर में गिर गई थी। इस हादसे में चालक सहित छह लोगों को वहां मौजूद 16 से 22 साल के पांच युवकों ने बचा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed