{"_id":"5d567ca38ebc3e6cc768b922","slug":"shops-collapses-due-to-increased-level-of-water-in-a-canal-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में नहर का पानी बढ़ने से दीवार टूटी, सभी अस्थायी दुकानें गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में नहर का पानी बढ़ने से दीवार टूटी, सभी अस्थायी दुकानें गिरीं
Fri, 16 Aug 2019 09:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 16 Aug 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
नहर का जल स्तर बढ़ने से दुकानें गिरीं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अधिकतर हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी बाढ़ के हालात हैं। यहां कई जिलों में भारी बारश से बाढ़ के हालात बन गए है। मंदसौर जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश से पूरे जिले को बाढ़ की चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के नीमच में नहर के पानी का स्तर बढ़ने से दीवार टूट गई। जिससे दीवार के सहारे बनीं अस्थाई दुकानें गिर गईं। इस दौरान कई दुकाने ऐसी भी थीं जो पानी के बहाव के साथ बह गईं।
विज्ञापन
#WATCH Temporary shops washed away after boundary wall behind the shops collapses due to increased level of water in a canal, in Neemuch, #MadhyaPradesh pic.twitter.com/ZgxKR1cwdQ
— ANI (@ANI) August 16, 2019
ग्रामीण इलाकों का शहरी इलाकों से संपर्क टूट गया है। पिछले पांच दिनों से तेज बहाव में बह रही शिवना नदी का पानी रात में पशुपति नाथ मंदिर में प्रवेश किया और जिसके बाद पहले चार और फिर आठों मुख जलमग्न हो गए। शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर को शिवना नदी के बहाव ने दो हिस्सो में बांट दिया है। वहीं शहर के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति है।
जिले के ग्रामीण इलाकों में पानी भर चुका है। तालाबों के किनार रहने वाले लोगों ने लबालब भर चुके है। वहीं शहरी इलाकों में जलभराव ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। लोगों का जीवन अस्त वयस्त हो गया है।
पुलिस प्रशासन और समाजसेवियों की टीम मुस्तैदी से अपना काम कर रही है और राहत शिविरों में रह रहे लोगों को खाना और शुद्ध जल की व्यवस्था की जा रही है। अभी जिले में 3000 से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। बारिश से ग्रामीण इलाकों में कई कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
वहीं मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में बाढ़ से उफान पर आई नदी को पार करते समय तेज बहाव में एक व्यक्ति बह गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि व्यक्ति नदी पार कर घर जाने की कोशिश कर रहा था तभी तेज बहाव उसे बहाकर ले गया। उसके शरीर को बरामद कर लिया गया है।
