{"_id":"620cdb64c0026347562eedf6","slug":"shocking-suicide-case-in-gwalior-physics-teacher-packed-the-face-with-polythene-applied-cello-tape-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर में चौंकाने वाला सुसाइड केस: फिजिक्स टीचर ने चेहरे को पॉलीथिन से पैक किया, सेलो टेप लगाया और दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर में चौंकाने वाला सुसाइड केस: फिजिक्स टीचर ने चेहरे को पॉलीथिन से पैक किया, सेलो टेप लगाया और दे दी जान
Wed, 16 Feb 2022 04:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Feb 2022 04:41 PM IST
सार
ग्वालियर में एक फिजिक्स टीचर की आत्महत्या चर्चा का विषय बनी हुई है। फिजिक्स टीचर ने अपनी जान लेने के लिए अपने चेहरे को पॉलीथिन से पैक किया और फिर सेलो टेप को गर्दन में ऐसे चिपकाया कि हवा अंदर ना जा सके। सांस न ले पाने से टीचर की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्वालियर: चर्चा का विषय बनी फिजिक्स टीचर की आत्महत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर के सेंट जोसफ स्कूल में फिजिक्स पढ़ाने वाले एक टीचर ने बेहद अलग तरीके से सुसाइड कर लोगों को चौंका दिया है। टीचर ने आत्महत्या का जो तरीका अपनाया है वह किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगता। खुद को दमघोंट कर मारने के लिए फिजिक्स टीचर हेरी अलेकजेंडर ने अपने चेहरे को पॉलीथिन से पैक किया और गर्दन में सेलो टेप लगाया। ऐसा करने से वे सांस नहीं ले पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही है। वहीं मृतक के परिजन इस घटना पर कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं।
पहले से बना लिया था सुसाइड का मन
फिजिक्स टीचर हेरी अलेकजेंडर ने आत्महत्या करने का प्लान पहले से ही बना लिया था। वारदात को अंजाम देने से पहले वह स्कूल में थे, लेकिन स्कूल की छुट्टी होने से करीब 2 घंटे पहले ही वे स्कूल से अपनी कार लेकर निकले। उनका स्कूल हर दिन 2 बजे बंद होता है। हेरी सुसाइड वाले दिन 12 बजे ही स्कूल से फ्लैट के लिए निकल गए। उनके स्कूल से लेकर फ्लैट तक का रास्ता करीब 22 मिनट का है, लेकिन हेरी को फ्लैट पर पहुंचने की इतनी जल्दी थी कि वो 22 मिनट की दूरी महज 8 मिनट में ही पूरा कर अपने फ्लैट में पहुंच गए। छावनी से थाटीपुर के बीच पड़ने वाले 4 ट्रैफिक सिग्नल पर भी वे नहीं रुके और उन्हें तोड़ते हुए सीधा अपने फ्लैट में पहुंचे और बेहद चौंकाने वाले तरीके से अपनी जान दे दी। मंगलवार रात फिजिक्स टीजर का शव उनके सुरेश नगर के एक फ्लैट में पड़ा मिला।
परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
हेरी अपने परिवार के साथ हजीरा चौराहा में रहता था। वह सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो, परिजनों ने हेरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हेरी की तलाश करते-करते परिजन सुरेश नगर पीतांबरा विला स्थित हेरी के फ्लैट में पहुंचे। यहां दरवाजा अंदर से बंद था, काफी आवाजें देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो, परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाते ही फर्श पर फिजिक्स टीचर का शव पड़ा था। शव की हालत को देखकर परिजन चौंक गए। परिजनों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया था।
विज्ञापन
दो बेटियों का पिता था हेरी
मृतक हेरी ने ग्वालियर के इंजीनियरिंग क़ॉलेज से एमटैक किया था। वह पढ़ने में बहुत अच्छा था। स्कूल में उसके पढ़ाने के तरीके की भी बहुत तारीफ की जाती थी। पत्नी फिलोमीन से शादी से उसकी दो बेटियां एलेक्सा (6 साल) और क्रिस्टल (3 साल) है। जांच में हेरी की उसकी पत्नी से अनबन की बात सामने आ रही है।