{"_id":"6321f592679be02b017a6179","slug":"shocking-dragon-swallowed-the-goat-in-damoh-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shocking: दमोह में बकरी को निगल गया अजगर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shocking: दमोह में बकरी को निगल गया अजगर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Wed, 14 Sep 2022 09:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Sep 2022 09:09 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में अजगर बकरी को निगल गया। इसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। फिलहाल, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
बकरी को निगला हुआ अजगर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के वन परिक्षेत्र सगोनी अंतर्गत ग्वारीघाट बीट के समीप कुम्हारी और हिनोती गांव के बीच बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को बकरी को निगलते हुए देखा। पहले तो ग्रामीण डरकर वहां से भागे, लेकिन अजगर के द्वारा किसी जानवर को निगलते हुए देखना भी उन्हे रोमांचित कर रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि देखते ही देखते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उसके बाद वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों के सामने ही अजगर ने बकरी को पूरा निगल लिया और अपने पेट के बीच में कर लिया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय पप्पू जैन ने अजगर के मुंह को पकड़ा और उसे वन विभाग को सुपुर्द किया। वन विभाग ने अजगर को सगोनी के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
बताते चलें, अजगर को प्राय: जमीन पर रेंगते हुए तो सभी देखते हैं। लेकिन जब वह किसी जानवर को निगल रहा हो तो यह दृश्य वाकई में अद्भुत होता है। क्योंकि इस प्रकार के नजारे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को टीवी में देखने मिलते हैं।
