फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shocking dragon swallowed the goat in Damoh Madhya Pradesh

Shocking: दमोह में बकरी को निगल गया अजगर, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

Wed, 14 Sep 2022 09:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 09:09 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में अजगर बकरी को निगल गया। इसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। फिलहाल, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन
Shocking dragon swallowed the goat in Damoh Madhya Pradesh
बकरी को निगला हुआ अजगर - फोटो : Social Media

विस्तार

दमोह जिले के वन परिक्षेत्र सगोनी अंतर्गत ग्वारीघाट बीट के समीप कुम्हारी और हिनोती गांव के बीच बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को बकरी को निगलते हुए देखा। पहले तो ग्रामीण डरकर वहां से भागे, लेकिन अजगर के द्वारा किसी जानवर को निगलते हुए देखना भी उन्हे रोमांचित कर रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि देखते ही देखते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उसके बाद वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों के सामने ही अजगर ने बकरी को पूरा निगल लिया और अपने पेट के बीच में कर लिया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम के साथ स्थानीय पप्पू जैन ने अजगर के मुंह को पकड़ा और उसे वन विभाग को सुपुर्द किया। वन विभाग ने अजगर को सगोनी के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, अजगर को प्राय: जमीन पर रेंगते हुए तो सभी देखते हैं। लेकिन जब वह किसी जानवर को निगल रहा हो तो यह दृश्य वाकई में अद्भुत होता है। क्योंकि इस प्रकार के नजारे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को टीवी में देखने मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed