{"_id":"8d9e6ab829f63dda68090ebd6be3d415","slug":"shivraj-will-take-oath-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शिवराज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शिवराज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 13 Dec 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में तीसरी बार सत्ता संभालने जा रहे शिवराज सिंह चौहान शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक सुषमा स्वराज ने उनके विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक का संचालन सुषमा स्वराज ने किया। दसवीं बार विधायक चुने गए और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने चौहान को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
इसका नरोत्तम मिश्रा ने अनुमोदन किया। रंजना बघेल, दिव्यराज सिंह ने उस प्रस्ताव का समर्थन किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह मिथक तोड़ा की तीसरी बार सरकार बनाना मुश्किल होगा।
