फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj singh chouhan viral video case fir registered against 11 people including digvijay singh

मध्यप्रदेश: वायरल वीडियो मामले पर शिवराज की कड़ी कार्रवाई, दिग्विजय सहित 11 पर एफआईआर

Mon, 15 Jun 2020 11:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 15 Jun 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Shivraj singh chouhan viral video case fir registered against 11 people including digvijay singh
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सोशल मीडिया पर एक एडिट किया हुआ वीडियो बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहा था। इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया था। इसे 11 लोगों ने रीट्वीट किया है। इसे लेकर शिवराज अब सख्त हो गए हैं। उन्होंने रविवार को चेतावनी दी थी कि इसे साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


क्या है मामला
शिवराज ने विपक्ष में रहते हुए 12 जनवरी 2020 को तत्कालीन कमलनाथ सरकार की शराब नीति पर बोलते हुए दो मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि उस वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके नौ सेकंड का एक वीडियो तैयार किया गया है। इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर मुख्यमंत्री को यह कहते हुए दिखाया गया है कि ‘दारू इतनी फैला दो कि पीएं और पड़े रहें'।
विज्ञापन


शिवराज ने दी थी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने इसे साझा करने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि जो भी इस वीडियो को शेयर करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीएम शिवराज बोले, कोरोना पर काफी हद तक काबू...भोपाल में कांग्रेस विधायक सहित 51 नए मरीज

दिग्विजय पर एफआईआर
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर वायरल वीडियो को अपने ट्विटर से साझा किया था। इसे 11 लोगों ने रीट्वीट किया था। विवाद बढ़ने पर दिग्विजय ने इसे डिलीट कर दिया है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने भाजपा की शिकायत पर दिग्विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही वीडियो को रीट्वीट करने वाले अन्य 11 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा विधायक विश्वास सारंग और अन्य नेताओं ने क्राइम ब्रांच में जाकर दिग्विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा इस वीडियो के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई है।

साइबर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर की जा रही है जांच

इस मामले पर भोपाल डीआईजी श्री इरशाद वली ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में साइबर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

दिग्विजय का शिवराज पर हमला
चौहान के एजेंटों द्वारा बुधनी के आदिवासियों को 4.50 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया और उनके कार्यकाल में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मैंने उन्हें पत्र लिखा था कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो मैं उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन करूंगा। इसने भाजपा को परेशान कर दिया। इसकी जांच की जानी चाहिए कि वीडियो को किसने संपादित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed