शिवराज सिंह चौहान ने कहा- राज्य में नहीं होगा एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी अधिनियम में किए गए बदलावों को बदल दिया है। जिसका मध्यप्रदेश में पुरजोर तरीके से विरोध हो रहा है। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि राज्य में जांच के बाद ही एससी-एसटी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी होगी।
बालाघाट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में सभी वर्गों में हितों को सुरक्षित रखा जाएगा। इसी वजह से एससी-एसटी एक्ट में जांच के बाद ही गिरफ्तारी होगी। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि क्या राज्य सरकार केंद्र सरकार के अध्यादेश के एवज में कोई अध्यादेश लेकर आएगी तो उन्होंने कहा कि मुझे जो कहना था वो मैंने कह दिया है।
चौहान ने आगे कहा कि राज्य में सवर्ण, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति यानी सभी वर्गों के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा। जो भी शिकायतें आएंगी पहले उसकी जांच होगी और फिर गिरफ्तारी होगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट को लेकर फैसला सुनाते हुए कहा था कि जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाए। लेकिन केंद्र ने अध्यादेश लाकर कोर्ट के आदेश को बदल दिया है।
केंद्र सरकार के अध्यादेश के अनुसार एससी-एसटी समाज के शख्स द्वारा शिकायत किए जाने पर बिना जांच के मामला किया जाएगा और 6 महीने के लिए आरोपी को जेल भेजा जाएगा। मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ राज्य में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।
चौहान ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे अलोकतांत्रिक आचरण की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में शालिनता से बात करने की परंपरा रही है विपक्ष को मैदान में मुकाबला करने का अधिकार है, लेकिन पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं द्वारा कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग किया जा रहा है जो कि निंदनीय है। कभी मुझे वैश्या तो कभी जनरल डायर और कभी नालायक तक कांग्रेस कहा गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कमर से नीचे वार और गड़बड़ करने की कोशिश की जा रही है, यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बात रखती है, हमारी दृष्टि हमेशा विकास और प्रदेश को आगे बढ़ाने की रही है। सामाजिक, आर्थिक विकास में हम विश्वास करते हैं लेकिन कांग्रेस का यह आचरण लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है।
राहुल गांधी सकारात्मक बात रखने में नाकाम रहे
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी भोपाल आए, मुझे उम्मीद थी कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक दिशा देंगे और गंभीर बात करेंगे लेकिन संसद में जो किया था वैसी चीजें उन्होंने भोपाल में भी दोहराईं। सचमुच एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष की इस तरह बॉडी लैंग्वेज जिसमें वह आंखों की भाषा बोलते हैं, शोभा नहीं देती। जनता में सकारात्मक बात रखने में राहुल गांधी नाकाम रहे।
There will not be any arrests without investigation under the SC/ST Act in Madhya Pradesh: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan in Chhindwara pic.twitter.com/PsTVKEOsTY
— ANI (@ANI) September 21, 2018
