फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chauhan said That If we did not have government for a year and a half it was good people understood how they are Latest News Update

मध्य प्रदेश: शिवराज ने कहा- सवा साल हमारी सरकार नहीं थी तो अच्छा ही हुआ, लोगों को समझ आ गया कि वो कैसे हैं, हम कैसे

Fri, 03 Dec 2021 03:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Dec 2021 03:21 PM IST
सार

नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि हमारे मित्र हमें एक्टर कहते हैं तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी की कुर्सी पर नहीं बैठा। लोकतंत्र में जो अधिकार हैं, उसी के तहत मुख्यमंत्री के पद पर हूं। यह पद अहंकार के लिए नहीं, जनता की सेवा के लिए है।

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan said That If we did not have government for a year and a half it was good people understood how they are Latest News Update
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि सवा साल हमारी सरकार नहीं थी तो अच्छा ही हुआ। हम 15 साल से सरकार में थे। लोगों को लगने लगा था कि सड़कें बन रही हैं तो आगे भी बनेंगी। पानी मिलता है तो मिलता रहेगा। सवा साल में जनता को तुलना करने का मौका मिला। सड़कों के गड्ढे, अंधेरा भूल गए थे, उन्हें सब याद आ गया। सवाल साल ने याद दिला दिया कि वे लोग कैसे हैं और हम कैसे।

विज्ञापन


नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि हमारे मित्र हमें एक्टर कहते हैं तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी की कुर्सी पर नहीं बैठा। लोकतंत्र में जो अधिकार हैं, उसी के तहत मुख्यमंत्री के पद पर हूं। यह पद अहंकार के लिए नहीं, जनता की सेवा के लिए है। हमारे मित्र हमें एक्टर-डायरेक्टर कहते हैं तो यह दिखाता है कि उनकी सोच कितनी उथली और छिछली है। वे काम के आधार पर हमारा विरोध नहीं कर पाते। हम जो काम करते हैं तो उसमें भी उन्हें एक्टर दिखाई देता है। जिनके दिल में कुर्सी खोने का दुख है, वह ही हमें एक्टर कह सकते हैं।
विज्ञापन


नाम बदलने में कुछ गलत नहीं
मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशन, चौराहों के नाम बदलने के मुद्दे पर फैसलों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि जिस पार्टी ने आजादी के बाद लंबे समय तक शासन किया, उसने इतिहास गलत पढ़ाया। एक खानदान के लोगों को प्रतिष्ठित करने का काम किया। महापुरुषों का इतिहास देश के सामने रखा ही नहीं गया। भोपाल को नवाबों का शहर कहते हैं, पर नवाब तो 300-400 साल पहले आए थे। दोस्त मोहम्मद खान ने रानी कमलापति को हराने के बाद ही भोपाल पर कब्जा किया था। टंट्या मामा क्रांतिकारी थे। अगर क्रांतिकारियों के नाम पर किसी स्थान का नाम रखते हैं तो इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कुर्सी रहेगी या जाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब कयास मीडिया में लगाए जाते हैं। मुझे तो बहुत मजा आता है। यह हमारे बीच नहीं है। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हमारे साथ हैं। वह भी मिलकर एक टारगेट के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed