{"_id":"63344176564e2851751db7a6","slug":"shivraj-s-minister-threatens-to-hang-food-inspector-upside-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: शिवराज के मंत्री के ऑडियो से हड़कंप, फूड इंस्पेक्टर को कह रहे कि व्यापारी पर केस बना तो उल्टा लटका देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शिवराज के मंत्री के ऑडियो से हड़कंप, फूड इंस्पेक्टर को कह रहे कि व्यापारी पर केस बना तो उल्टा लटका देंगे
Wed, 28 Sep 2022 06:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 28 Sep 2022 06:13 PM IST
सार
ऑडियो में मंत्री राम खेलावन कह रहे हैं कि पाटन विधानसभा में किसी व्यापारी का केस न बने, न तो आपको उल्टा लटका देंगे। उधर से व्यापारी हंसते हुए कह रहे हैं कि जी सर, जानते हैं सर।
विज्ञापन
रामखेलावन पटेल फिर चर्चा में हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के एक मंत्रीजी का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे एक अधिकारी को धमका रहे हैं। उन्हें उल्टा लटका देने की बात कह रहे हैं। एक ढाबा संचालक के खिलाफ शिकायत के मामले में मंत्रीजी अधिकारी से बात कर रहे थे।
बता दें कि मामला सतना जिले के अमरपाटन इलाके का है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल जिले के फूड इंस्पेक्टर नीरज विश्वकर्मा को धमकाते नजर आए हैं। ये मामला तूल इसलिए भी पकड़ रहा है क्योंकि मप्र सरकार के मुखिया सीएम शिवराज अफसरों पर लापरवाही पर तुरंत एक्शन ले रहें हैं। मंच से, सुबह-सुबह की समीक्षा बैठक में वे अफसरों को सस्पेंड कर सख्त सरकार की छवि बनाने में लगे हैं, वहीं उन्हीं के मंत्री अफसर पर काम नहीं करने का दबाव बना रहे हैं।
क्या है ऑडियो में
पहले आपको बताते हैं कि जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें है क्या? पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल और फूड इंस्पेक्टर नीरज विश्वकर्मा के बीच फोन पर बातचीत हो रही है। ऑडियो में मंत्री राम खेलावन कह रहे हैं कि पाटन विधानसभा में किसी व्यापारी का केस न बने, न तो आपको उल्टा लटका देंगे। उधर से व्यापारी हंसते हुए कह रहे हैं कि जी सर, जानते हैं सर।
विज्ञापन
अब ये ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही मंत्रीजी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। बात उठ रही है कि सीएम तो कार्रवाई कर रहे हैं, सीएम शिवराज ने बुधवार सुबह ही श्योपुर जिले की समीक्षा बैठक राशन के वितरण के मामले में गलत जानकारी देने पर खाद्य अधिकारी को वर्चुअल मीटिंग में सस्पेंड कर दिया था। यहां उनके ही मंत्री काम नहीं करने दे रहे हैं। कांग्रेस ने भी मामले पर सवाल उठाए हैं।
किस मामले पर हो रही थी बात
सूत्रों के मुताबिक मंत्री राम खेलावन पटेल ने फूड अधिकारी द्वारा ढाबा संचालक की शिकायत के बाद फोन किया था। दरअसल फूड इंस्पेक्टर नीरज विश्वकर्मा ने कुछ दिनों पहले गुंडा स्वामी के ढाबे पर कार्रवाई की थी, उसे फूड लायसेंस बनवाने की बात कही थी। इसके कुछ दिन बाद फूड इंस्पेक्टर फिर उसी ढाबे पर पहुंचे थे तो ढाबा संचालक ने उनसे अभद्रता कर हमला कर दिया था, इसी की शिकायत के लिए नीरज विश्वकर्मा ने अमरपाटन थाने में शिकायती की थी।