{"_id":"64fb6b488f90ce3f10025434","slug":"shivraj-held-a-meeting-amid-rain-in-joura-announced-to-give-muncipal-status-to-city-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जौरा में भीगते हुए शिवराज ने की सभा, नगर पालिका का दर्जा देने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जौरा में भीगते हुए शिवराज ने की सभा, नगर पालिका का दर्जा देने का किया एलान
Sat, 09 Sep 2023 12:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना।
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:13 AM IST
सार
सीएम शिवराज ने मुरैना जिले के जौरा को नगर पालिका का दर्जा देने का एलान किया। हाल ही में जौरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने शिवराज से मुलाकात कर नगर परिषद को नगर पालिका घोषित किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
मुरैना के जौरा में शुक्रवार को सीएम शिवराज ने भीगते हुए सभा की। लोग भी डटे रहे।
- फोटो : video grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुरैना जिले के जौरा में बरसते पानी में भीगते हुए सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि मेरी जनता भीग रही है तो मैं भी भीगते हुए सभा करूंगा, भाषण दूंगा। वहीं जनता ने भी भीगते हुए सीएम का भाषण सुना। इस दौरान मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
सीएम शिवराज का भीगते हुए भाषण देने का अनूठा अंदाज लोगों को प्रभावित कर गया। मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। इस बीच सीएम शिवराज ने बारिश के लिए भगवान महाकाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी, मैंने उज्जैन जाकर महाकाल की पूजा अर्चना की और बारिश के लिए प्रार्थना की थी। अब बारिश के लिए महाकाल का आभार मानता हूं।
विज्ञापन
जौरा को नगर पालिका का दर्जा मिलेगा
सीएम शिवराज ने जौरा को नगर पालिका का दर्जा देने का एलान किया। हाल ही में जौरा नगर पंचायत अध्यक्ष ने शिवराज से मुलाकात कर नगर परिषद को नगर पालिका घोषित किए जाने की मांग की थी। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आपात स्थिति में उतरा हेलीकॉप्टर
सीएम शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। क्षेत्र में तेज बारिश से कैलारस के बजाय सबलगढ़ में उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी। वे वहां से सड़क मार्ग से कैलारस पहुंचे और जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए।
