शिवराज सरकार ने 15 लाख किसानों को बांटे 2990 करोड़ रुपये, कमलनाथ ने नहीं दिए एक पैसे: सिंधिया
मध्यप्रदेश में रेत के अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए शिवराज सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। इस बारे में बात करते हुए भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'ग्वालियर में 15 दिन पहले मुख्यमंत्री की एक आधिकारिक बैठक हुई थी। उन्होंने राज्य में अवैध रेत खनन को रोकने की दिशा में काम करने के लिए बहुत सख्त आदेश दिए। कानूनी उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाएगा लेकिन अवैध लोगों को पूरी तरह से रोकना होगा।
Mr Kamal Nath did not disburse a single penny of the Fasal Bima Yojana. The current Chief Minister released Rs 2,990 crores to the accounts of 15 lakh farmers under this scheme as soon as he assumed office in the govt: Jyotiraditya Scindia, BJP https://t.co/HA91mmaLiP
— ANI (@ANI) September 10, 2020
इस दौरान सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ को भी आड़े हाथों लिया। सिंधिया ने कहा, 'उन्होंने फसल बीमा योजना के एक भी पैसे का वितरण नहीं किया। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने सरकार में पद ग्रहण करने के बाद इस योजना के तहत 15 लाख किसानों के खातों में 2,990 करोड़ रुपये जारी किए।
