फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   World No Tobacco Day 2022: Public awareness rath in Shivpuri to protect against the ill effects of tobacco

World No Tobacco Day 2022: तंबाकू के दुष्परिणामों से बचाव को लेकर शिवपुरी में निकला जनजागरूकता रथ

Tue, 31 May 2022 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 31 May 2022 08:04 PM IST
सार

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमजन में तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के प्रचार-प्रसार के लिए एक जन जागरूकता रथ रवाना किया गया।
 

विज्ञापन
World No Tobacco Day 2022: Public awareness rath in Shivpuri to protect against the ill effects of tobacco
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमजन में तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के प्रचार-प्रसार के लिए एक जन जागरूकता रथ रवाना किया गया।
विज्ञापन

 
शिवपुरी के मानस भवन से प्रचार प्रसार के लिए तैयार किए गए रथ को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रमेश खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक एमके जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्तागणों ने नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर मंगलवार को शिवपुरी के विभिन्न स्थानों पर प्रचार रथ के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम शिवपुरी शहर के नोहरीबछौरा, ठकुरपुरा, बस स्टेण्ड, फतेहपुर 28 नम्बर, लुधावली, गौशाला, सेहराना में आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed