फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Women were troubled for hours due to server down of Ladli Bahna Yojana in Shivpuri

Shivpuri: लाडली बहना योजना का सर्वर डाउन, घंटों परेशान रहीं महिलाएं, फॉर्म नहीं भर पाने पर निराश होकर लौटीं

Thu, 27 Apr 2023 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 27 Apr 2023 06:03 PM IST
सार

कई स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वे दो दिन से स्कूल और आंगनबाड़ी में बनाए गए केंद्रों पर जा रही हैं। लेकिन सर्वर ठप रहने से वे फॉर्म नहीं भर पा रहीं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मांग की है कि स्टेट लेवल पर बात करके सर्वर डाउन होने की जो प्रॉब्लम है उसे दूर किया जाए।

विज्ञापन
Women were troubled for hours due to server down of Ladli Bahna Yojana in Shivpuri
लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत इस समय हितग्राही महिलाओं के फॉर्म भरने का काम चल रहा है। लेकिन शिवपुरी में सर्वर डाउन रहने के कारण महिलाएं परेशान हो रही हैं। कई केंद्रों पर सर्वर डाउन रहने से निर्धारित संख्या में फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। परेशान महिलाओं को वापस जाना पड़ रहा है। गुरुवार को भी कई केंद्रों पर ऐसे मामले सामने आए जब यहां कई केंद्रों पर सर्वर डाउन रहा और महिलाओं के फॉर्म नहीं भरे जा सके। फॉर्म नहीं भर पाने के कारण महिलाओं को वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन


इस समस्या को लेकर कई महिलाओं ने बताया कि वे दो से तीन घंटे तक केंद्रों पर बैठी रहीं, लेकिन फॉर्म नहीं भरा सका। पिछले दो दिन से सर्वर धीमा चल रहा है। इसके कारण ऐसी व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी और इस योजना के नोडल ऑफिसर देवेंद्र सुंदरयाल ने बताया कि प्रदेश स्तर से ही सर्वर डाउन रहने के कारण कुछ फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है। लेकिन पूरे जिले में इस समय दो लाख से ज्यादा फॉर्म अभी तक भरे जा चुके हैं। जो हमारा टारगेट था वह लगभग पूरा होने को है। जिन महिलाओं के फॉर्म रह गए उनके भी जल्द भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फॉर्म न भरने से महिलाएं हुईं निराश
शिवपुरी में दो दिन से लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। सर्वर डाउन रहने के कारण महिलाएं फॉर्म नहीं भर पा रही हैं। इस कारण कई महिलाओं में नाराजगी है। कई स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वे दो दिन से स्कूल और आंगनबाड़ी में बनाए गए केंद्रों पर जा रही हैं। लेकिन सर्वर ठप रहने से वे फॉर्म नहीं भर पा रहीं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मांग की है कि स्टेट लेवल पर बात करके सर्वर डाउन होने की जो प्रॉब्लम है उसे दूर किया जाए।

 
वार्ड दो के केंद्र पर शिक्षक ने मचाया हंगामा
लाडली बहना योजना के तहत विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पात्र हितग्राही महिलाओं के फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 शक्तिपुरम खुड़ा पर गुरुवार को एक शिक्षक ने हंगामा खड़ा कर दिया। यहां पर शिक्षक का केंद्र पर ही तैनात नगर पालिका के कर्मचारी से किसी बात पर विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि शिक्षक स्कूल में ताला डालकर चला गया। यहां पर विवाद की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर संबंधित शिक्षक की इस अभ्रदता को लेकर कलेक्टर को पूरी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed