{"_id":"6308789b13dd9e2bb364a0f3","slug":"woman-dies-after-drinking-contaminated-water-in-shivpuri-more-than-100-suffering-from-diarrhea-and-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: हैंडपंप का दूषित पानी पीने से वृद्धा की मौत, 100 से ज्यादा ग्रामीण उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: हैंडपंप का दूषित पानी पीने से वृद्धा की मौत, 100 से ज्यादा ग्रामीण उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित
Fri, 26 Aug 2022 01:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:11 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के मकलीझरा गांव में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बस्ती के 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
दूषित पानी पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के मकलीझरा गांव में हैंडपंप का दूषित पानी पीने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि बस्ती के 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। जानकारी के अनुसार जाटव बस्ती के करीब एक सैंकड़ा ग्रामीण दूषित पानी पीने की वजह से उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए। गांव में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में भर्ती किया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है।
मकलीझरा गांव के सुरेश जाटव और कम्पू जाटव ने बताया कि बस्ती में लगे हैंडपंप का दूषित पानी पीने से जाटव बस्ती के करीब 100 ग्रामीण उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हो गए हैं। गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित एक वृद्ध महिला मथुरा जाटव की गुरुवार को इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है। गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जाटव बस्ती में लगे हैंडपंप के आसपास मल मूत्र और गंदगी फैली हुई है। जिस कारण हैंडपंप का दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार हो गए हैं। उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित धर्मेंद्र जाटव पुत्र रामस्वरूप जाटव (उम्र 20 साल), कमलेश जाटव पति दिनेश (उम्र 30 वर्ष),जगराम जाटव पुत्र हल्लू (उम्र 45 वर्ष) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को मेडिकल कॉलेज, वहीं दो मरीजों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।